फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Sat, 20 Jul 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आपको दुनिया में तरह-तरह के शौकीन लोग मिल जाएंगे, जिनके अजीब से शौक होते हैं। किसी को कारों की शौक है तो किसी को शेर पालने का शौक। लेकिन जिस व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं। उसके शौक जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इस व्यक्ति के शौक ने उसे अब बाबा बना दिया है। दरअसल, इस व्यक्ति ने 40 सालों से अपने बाल नहीं कटवाए हैं, जिससे लोग उन्हें जटावाले बाबा नाम से जानने लगे हैं।
2 of 5
- फोटो : social media
यह व्यक्ति बिहार के मुंगेर जिले के टंगड़ा गांव के रहने वाले हैं, जिनका नाम सकल देव टुद्दू है। ये इन दिनों अपने लंबे बालों के कारण चर्चा में बने हुए हैं। टुद्दू ने दावा किया है कि उन्होंने करीब 40 सालों से अपने बाल नहीं कटवाए हैं और ना ही बालों को धोया है। टुद्दू के बाल उनके कद से भी लंबे हैं। इस कारण उन्हें चलने में काफी परेशानी होती है और इसलिए वह अपनी जटाओं को बांधकर रखते हैं।
3 of 5
- फोटो : social media
टुद्दू ने बताया कि उनके बाल बढ़ाने के शौक के कारण लोग उन्हें महात्मा समझने लगे हैं। भगवान में विश्वास रखने वाले टुद्दू अपने लंबे बालों को प्रभु का देन मानते हैं। टुद्दू को बचपन से ही लंबे बाल रखने का शौक रहा है। टुद्दू का यह भी कहना है कि चालीस साल पहले उनके सपने में एक दिन भगवान आए और कहा कि तुम कभी बाल मत कटवाना और ना ही इन्हें धोना।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : social media
टुद्दू ने बताया कि इसके बाद से ही भगवान से मिला आशीर्वाद समझकर अपने बालों को सहेज रखा है। टुद्दू 31 साल तक वन विभाग में संविदा के तौर पर काम भी कर चुके हैं। बड़ी जटाओं के कारण लोग अब टुद्दू को जटावाले बाबा का नाम से बुलाते हैं। यह जटा टुद्दू की पहचान बन चुकी है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : social media
टुद्दू की जैसे ही मध्य प्रदेश के बड़वानी में एक व्यक्ति ने गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए पिछले कई सालों से अपने बाल नहीं कटवाए हैं। 2015 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बड़वानी के पलसूद के वेदपुरी में रहने वाले 45 वर्षीय सखाराम ने गिनीज़ बुक में नाम दर्ज करवाने के लिए पिछले 30 सालों से अपने बाल नहीं कटवाए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।