फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   delhi protest woman cop offers food to protester video viral

दिल्ली प्रोटेस्ट में दिखी इंसानियत की मिसाल, वीडियो देखकर पिघल जाएगा दिल

Tue, 13 Oct 2026 06:48 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Tue, 13 Oct 2026 06:48 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर दिल्ली में चल हे प्रदर्शन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक प्रदर्शनकारी महिला और पुलिसकर्मी की है। इसमें महिला पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारी से खाना खाने के लिए पूछती है। 

विज्ञापन
delhi protest woman cop offers food to protester video viral
दिल्ली प्रोटेस्ट में दिखी इंसानियत की मिसाल, वीडियो देखकर पिघल जाएगा दिल - फोटो : एक्स

विस्तार

दिल्ली में कई दिनों से प्रदर्शन चल रहे हैं। इनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प से लेकर उन्हें समझाने और हिरासत में लेने तक के वीडियो वायरल हो रहे हैं। कई वीडियो में प्रदर्शनकारी भागते दिख रहे हैं और उन्हें पुलिस दौड़ा रही है। अब सोशल मीडिया पर एक बिल्कुल वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो प्रदर्शनकारियों और पुलिस के तनावपूर्ण रिश्तों की अलग ही तस्वीर दिखा रहा है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह वीडियो कनॉट प्लेस का है। प्रदर्शन के दौरान तनावपूर्ण माहौल के बीच एक महिला पुलिसकर्मी का ऐसा अंदाज दिखा है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है। प्रदर्शनकारी को खाना ऑफर करने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों का दिल जीत रहा है। बताया जा रहा है कि 11 अक्तूबर का वीडियो है। यह वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


वीडियो में एक प्रदर्शनकारी महिला पुलिसकर्मियों के पास पहुंचती है। वह उन्हें याद दिलाती है कि बीते दिनों पुलिसकर्मियों ने उसे खाना खिलाया था। इस पर एक महिला पुलिसकर्मी उससे पूछती हैं कि क्या उसने उस दिन खाना खाया है। महिला खाने की बात करती है, इसी दौरान एक अन्य महिला पुलिसकर्मी कहती हैं कि मेरे हिस्से का दे दो, मुझे आज खाने का मन नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक में सजा शादी का मंडप, सड़क पर दौड़ती गाड़ी में दूल्हा-दुल्हन ने लिए सात फेरे, अनोखी शादी देख लोग हैरान



View this post on Instagram




वायरल: शादी के लिए लड़की को धूप में खड़ा कर चेक किया रंग, फिर लड़के वालों ने जो कहा वो सुनकर चौंक जाएंगे

पुलिसकर्मी की यह बात सुनकर प्रदर्शनकारी भावुक दिखाई देती है और उनका शुक्रिया अदा करती है। बातचीत के  पुलिसकर्मी बताती है कि वह उत्तर प्रदेश के हापुड़ से हैं। इसके बाद महिला कैमरे की तरफ देखकर कहती है, देखो दोस्तों, पुलिस खाना भी देती है, सिर्फ डंडे नहीं। 

नेपाल में बार-बार क्यों मच रही तबाही? ढहते ग्लेशियर, बाढ़ और भूस्खलन के पीछे क्या है बड़ी वजह

तनाव के बीच सामने आया यह छोटा वीडियो लोगों के दिल को जीत रहा है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने पुलिसकर्मियों के इस व्यवहार की तारीफ की और कहा कि ऐसे मानवीय व्यवहार को भी सामने लाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed