फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Bride to Be Rejected Over Skin Colour Her Story Sparks Debate video goes viral

वायरल: शादी के लिए लड़की को धूप में खड़ा कर चेक किया रंग, फिर लड़के वालों ने जो कहा वो सुनकर चौंक जाएंगे

Tue, 13 Oct 2026 05:14 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 13 Oct 2026 05:14 PM IST
सार

Viral Video: एक लड़की ने सोशल मीडिया पर बताया कि शादी के लिए देखने आए लड़के वालों ने उसे साड़ी और सूट में देखने के बाद छत पर धूप में ले जाकर उसका रंग चेक किया। लड़की के मुताबिक, आखिर में उसे काली बताकर यह कहते हुए रिजेक्ट कर दिया गया कि उनका लड़का गोरा है और अगली पीढ़ी का रंग काला हो जाएगा।
 

विज्ञापन
Bride to Be Rejected Over Skin Colour Her Story Sparks Debate video goes viral
रिश्ता देखने आए लड़के वालों ने पार की हद - फोटो : इंस्टाग्राम@unfiltered_wings

विस्तार

शादी के लिए लड़का-लड़की को एक-दूसरे को देखना और पसंद-नापसंद जानना आम बात है। लेकिन किसी को पसंद करने या रिजेक्ट करने के नाम पर उसके रंग-रूप का मजाक उड़ाना और उसे अपमानित करना कहां तक सही है? सोशल मीडिया पर एक लड़की ने लड़के वालों से जुड़ा ऐसा ही किस्सा सुनाया है, जिसे जानकर लोग हैरान हो सकते हैं। लड़की का दावा है कि शादी के लिए देखने आए लोगों ने उसे अलग-अलग कपड़ों में देखने के बाद धूप में ले जाकर उसका रंग तक चेक किया। इसके बाद भी उनका मन नहीं भरा और आखिर में उसे काली बताकर रिजेक्ट कर दिया।

विज्ञापन


साड़ी से लेकर सूट तक में देखा, फिर भी नहीं हुई तसल्ली
सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया गया है। इसमें लड़की बताती हैं कि उन्हें शादी के लिए रिजेक्ट कर दिया गया है। उनके मुताबिक लड़के वाले उन्हें देखने आए थे। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन इसके बाद जो हुआ, वह उनके लिए काफी अपमानजनक रहा। लड़की बताती हैं कि लड़के वालों ने उन्हें पहले साड़ी में देखा। इसके बाद सूट में भी देखने की बात हुई। लेकिन इतने पर ही उनका देखना खत्म नहीं हुआ। लड़के वालों की तरफ से पसंद के रंग की साड़ी पहनकर दिखाने की बात कही गई। लड़की ने यह भी किया, लेकिन इसके बाद भी उन्हें संतुष्टि नहीं मिली।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Her🧿 (@unfiltered_wings)

विज्ञापन
विज्ञापन



छत पर ले जाकर धूप में चेक किया स्किन कलर
लड़की के मुताबिक इसके बाद उन्हें छत पर ले जाया गया। वहां धूप में उनका स्किन कलर देखा गया। यानी कपड़े बदलवाकर देखने से लेकर धूप में रंग जांचने तक, उनके साथ कई तरह की चीजें की गईं। लड़की ने वीडियो में अपने अनुभव को जिस तरह बताया है, उससे साफ है कि उन्हें इस पूरे मामले से काफी बुरा लगा।


'हमारा लड़का गोरा है, जेनरेशन काली हो जाएगी'
लड़की बताती हैं कि आखिर में लड़के वालों ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि लड़की काली है और उनका लड़का गोरा है। उन्हें यह भी चिंता थी कि अगर शादी हुई तो उनकी अगली पीढ़ी का रंग काला हो जाएगा। लड़की ने वीडियो के आखिर में सवाल उठाते हुए कहा, 'ऐसा है क्या?'

 रंग के आधार पर किसी को आंकना कितना सही?
यह वीडियो शादी के लिए रिश्ता देखने के दौरान रंग-रूप को लेकर होने वाली सोच पर सवाल खड़े करता है। किसी को पसंद करना या न करना निजी फैसला हो सकता है, लेकिन किसी के रंग को लेकर उसे बार-बार जांचना और इस तरह की टिप्पणी करना उसके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा सकता है। शादी जैसे रिश्ते में सिर्फ रंग-रूप को अहमियत देने के बजाय इंसान के स्वभाव, सोच और आपसी समझ को भी महत्व देना जरूरी है। फिलहाल, वीडियो में लड़की ने अपने साथ हुई घटना का अनुभव साझा किया है। लड़के वालों की पहचान और मामले से जुड़ी अन्य जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed