फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत का वो खूबसूरत पड़ोसी देश, जो तेजी से होता जा रहा है छोटा

Sat, 12 Sep 2020 09:00 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 12 Sep 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
maldives beautiful neighbor country of India which is fast becoming smaller
मालदीव - फोटो : सोशल मीडिया

अरब सागर में स्थित भारत का एक खूबसूरत पड़ोसी देश लगातार सिकुड़ता जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले कुछ सालों में इस देश के 1,000 से ज्यादा छोटे द्वीपों को समुद्र निगल जाएगा। हालांकि, यह देश अपने द्वीपों की खूबसूरती के वजह से ही दुनियाभर के पर्यटकों का पसंदीदा जगह है। लेकिन रिपोर्ट कह रही है कि यह दुनिया का शायद ऐसा अकेला देश है, जहां समुद्र में समा जाने और सिकुड़ने का खतरा साफ नजर आ रहा है।

maldives beautiful neighbor country of India which is fast becoming smaller
मालदीव - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, हम मालदीव की बात कर रहे हैं। मालदीव के समुद्री किनारों को दुनियाभर में लग्जरी बीचेज के तौर पर जाना जाता है। यहां के समुद्री किनारों की खूबसूरती वाकई में शानदार है। मालदीव में समुद्र का नीला पानी और यहां के रिसोर्ट्स किसी का भी मन मोह लेते हैं। लेकिन एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, मालदीव का 80 फीसदी इलाका समुद्र स्तर के बहुत करीब आ गया है।

maldives beautiful neighbor country of India which is fast becoming smaller
मालदीव - फोटो : Pixabay

बीबीसी में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, मालदीव में लगभग 1200 ऐसे द्वीप हैं, जो बहुत जल्दी पानी के नीचे जा सकते हैं। इस बात का जिक्र मालदीव के उपराष्ट्रपति वहीद हसन ने वर्ल्ड बैंक से भी किया है। उन्होंने कहा कि हम दुनिया के उन देशों में हैं, जहां वाकई डूबने का सबसे ज्यादा खतरा है। इसलिए हमें कोई ऐसा तरीका देखना होगा कि हम कैसे उससे बच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
maldives beautiful neighbor country of India which is fast becoming smaller
मालदीव - फोटो : Pixabay

बदलते क्लाइमेट के वजह से दुनियाभर में समुद्र का जलस्तर बढ़ा है। साथ ही मालदीव के द्वीप बहुत निचाई पर हैं। साल 2008 में तत्कालीन राष्ट्रपति मोहम्मद नशीन ने भी कहा था कि वो कहीं और जमीन खरीदने की योजना बना रहे हैं, ताकि डूबने की स्थिति में देश के नागरिकों को वहां भेजा जा सके।

विज्ञापन
maldives beautiful neighbor country of India which is fast becoming smaller
मालदीव - फोटो : Pixabay

हालांकि, मालदीव में जियो इंजीनियरिंग के जरिए समुद्र के बीच ही एक नया शहर विकसित किया जा रहा है, जिसे सिटी ऑफ होप यानि हुलहुमाले नाम दिया गया है। यह नई जगह माले से बस 20 मिनट के रास्ते पर है। इस नए कृत्रिम द्वीप हुलहूमाले को लाखों क्यूबिक मीटर बालू डालकर बनाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed