आपने अक्सर लोगों को ये कहते हुए सुना होगा कि बंदर इंसानों के पूर्वज थे। वैज्ञानिकों को भी अपने रिसर्च में ऐसे कई अवशेष मिले, जिसके आधार पर बंदरों को मानव जाति का पूर्वज घोषित किया गया। इतना ही नहीं बंदरों की लगभग 85 फीसदी हरकतें भी इंसान की फितरत से मिलती हैं। बंदरों की इंसान जैसी हरकत की एक ताजी घटना मलेशिया में देखने को मिली है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
मलेशिया में एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उसे अपने खोए हुए फोन में बंदरों की सेल्फी और वीडियो मिला है। दरअसल, 20 वर्षीय जैक्रीड्ज रोडजी ने कहा कि सोते समय उसका फोन गायब हो गया था। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि मोबाइल कैसे गायब हो गया और फोन के सभी फोटो और वीडियो भी डिलिट हो गए थे। रोडजी को यह घटना चोरी की जगह जादू-टोने जैसे लगने लगी।
3 of 5
बंदरों की सेल्फी
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, रोडजी के पिता ने उसी दिन घर के बाहर एक बंदर को बैठे हुए देखा था। ऐसे में परिवार के लोगों का शक बंदर पर ही गया। फोन को खोजने के लिए वो लोग उस नंबर पर रिंग करते हुए जंगल के तरफ गए। इसी बीच एक पेड़ के नीचे दलदल जगह पर फोन का रिंग सुनाई दिया। उस जगह पर काफी खोजबीन करने पर गायब हुआ फोन मिल गया।
4 of 5
बंदरों की सेल्फी
- फोटो : सोशल मीडिया
रोडजी ने जब अपने फोन के चेक करना शुरू किया, तो उसमें बंदरों के कई फोटो दिखाई दिए। फोन में एक फोटो ऐसा भी था, जिसमें बंदर फोन को खाते हुए दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही रोडजी के फोन में धुंधली सेल्फी, पत्ते और पेड़ों की कई तस्वीरें भी ली गई हैं। रोडजी ने इन तस्वीरों का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया।
5 of 5
ब्लैक मकाऊ
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, यह कोई पहला केस नहीं है, जिसमें बंदरों ने सेल्फी के प्रति अपना प्यार दिखाया है। साल 2011 में इंडोनेशिया के द्वीप सुलावेसी में ब्लैक मकाऊ नाम के बंदर ने एक ऐसी सेल्फी खींची थी, जिसके कॉपीराइट को लेकर विवाद खड़ा हो गया था।