फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारी-भरकम खुराक लेने वाला वो बादशाह, जो खाने के साथ जहर का भी लेता था स्वाद

Tue, 02 Mar 2021 06:53 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 02 Mar 2021 06:53 AM IST
विज्ञापन
Mahmud Shah Of Gujarat Sultanate who took heavy doses food and tasted poison
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

गुजरात सल्तनत के शक्तिशाली शासकों में से एक महमूद बेगड़ा अपने भारी-भरकम खुराक के लिए काफी मशहूर थे। इस शासक के खाने का जिक्र इटली और पुर्तगाल के सैलानियों ने भी किया था। वैसे आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि जो पहलवान होते हैं, वो ज्यादा खाना खाते हैं, लेकिन महमूद बेगड़ा एक दिन में 35 किलो खाना खाते थे। महमूद बेगड़ा इतना ज्यादा खाना बहुत आराम से खा जाते थे और उसे पचा भी लेते थे। लेकिन सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि यह बादशाह रोजाना जहर का भी स्वाद लेता था।



Mahmud Shah Of Gujarat Sultanate who took heavy doses food and tasted poison
एक दिन में 35 किलो खाना खाते थे महमूद बेगड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

महमूद बेगड़ा महज 13 साल की उम्र में ही गद्दी पर बैठे थे और 52 साल तक सफलतापूर्वक गुजरात पर राज किया था। उन्हें अपने वंश का सबसे प्रतापी शासक माना जाता था। महमूद बेगड़ा की मूंछे काफी बड़ी-बड़ी थी। पुर्तगाली सैलानी उनकी मूंछों के बारे में कहा करते कि वे इतनी लंबी और रेशमी थीं कि वे उसे साफे की तरह अपने सिर पर बांध लिया करते थे।

Mahmud Shah Of Gujarat Sultanate who took heavy doses food and tasted poison
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

महमूद बेगड़ा का नाम महमूद शाह प्रथम था। उन्हें 'बेगड़ा' की उपाधि तब दी गई थी, जब उन्होंने 'गिरनार' जूनागढ़ और चम्पानेर के किलों को जीत लिया था। कहते हैं कि गिरनार किले पर बेगड़ा का अधिकार हो जाने के बाद यहां के राजा ने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया था, जिसके बाद उसकी सेना को सुल्तान की सेना में शामिल कर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahmud Shah Of Gujarat Sultanate who took heavy doses food and tasted poison
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गुजरात के इस बादशाह का खुराक दुनियाभर में मशहूर था। ऐसा कहा जाता है कि वह नाश्ते में एक कटोरा शहद, एक कटोरा मक्खन और 100-150 केले खा जाते थे। सिर्फ यही नहीं, रात के समय भी उनके तकिए के दोनों तरफ खाना रख दिया जाता था, ताकि अगर उन्हें कभी भी भूख लगे तो तुरंत खा सकें।

विज्ञापन
Mahmud Shah Of Gujarat Sultanate who took heavy doses food and tasted poison
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इतिहासकारों के मुताबिक, महमूद बेगड़ा को बचपन से ही किसी जहर का सेवन कराया गया था, जिसके बाद से वह हर रोज खाने के साथ थोड़ा-थोड़ा जहर भी लेते थे। इस बादशाह के शरीर में इतना जहर हो गया था कि अगर उनके हाथ पर कोई मक्खी भी बैठ जाती थी, तो वह भी पलभर में दम तोड़ देती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed