हम सभी बचपन से जादुगरी देखते हुए आ रहे हैं। हैरान और अचरज में डाल देने वाले जादुगर एक से एक करतब दिखाते हैं। इस दौरान कई बार उनकी जान जोखिम में पड़ जाती है। ऐसी ही एक घटना सामने आई है जो आपको हैरान कर सकती है। दरअसल, दुनिया के मशहूर जादुगरों में से एक अमेरिकी जादूगर हैरी हुडिनी का नायाब जादुई करतब दिखाने की कोशिश में कोलकाता का एक जादूगर बीते रविवार को हुगली नदी में डूब गया।
2 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : pixabay
मैड्रेक के नाम से फेमस जादूगर चंचल लाहिड़ी ने हुडिनी ट्रिक नाम से लोकप्रिय करतब को दोहरान की कोशिश कर रहे थे। अस दौरान उन्होंने खुद को एक शीशे के पिंजरे में बंद कर लिया। इसके बाद 6 मजबूत तालों से बंद पिंजरे को क्रेन के जरिए नदी के तेज धारा के बीच उतार दिया गया। इसके अलावा जादूगर के पैर और हाथ बंधे हुए थे। साथ ही उनकी आंखों पर भी पट्टी बंधी हुई थी।
3 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : pixabay
दरअसल जादूगर हुडिनी से लोकप्रिय हुई इस ट्रिक में जादूगर खुद को एक पिंजरे में कैद कर लेता है और पिंजरे को पानी में डूबो दिया जाता है। इसके बाद जादूगर अपने कौशल से बिना किसी चाबी और मदद के डिब्बे से बाहर आ जाता है। जादूगर हुडिनी ने करीब 100 साल पहले यह करतब दिखाया था। और इससे वह लोकप्रिय हो गए थे।
4 of 5
जादूगर चंचल लहिरी
- फोटो : ट्विटर
जबकि मैड्रेक यानी कि चंचल लाहिड़ी यह खास करतब इससे पहले भी कर चुके थे। वह साल 2013 में इस करतब को कर के दिखाया था। यही कारण है कि वह एक बार फिर इस करतब को दिखाना चाहते थे। लेकिन इस बार वह सफल नहीं हो पाए। करतब दिखाने के लिए वो जब पानी में उतरे तो वो वापस नहीं आ सके। नदी में जाने के काफी देर बाद जब तक वह वापस नहीं आया तो पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा नॉर्थ पोर्ट पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत हावड़ा पुल के नीचे हुआ। पुलिस ने आपदा प्रबंधन विभाग और गोताखोरों की मदद से लाहिड़ी का पता लगाने के लिए अभियान शुरू किया है।