फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब कोरोना संक्रमित मरीज को नहीं मिला एंबुलेंस, तो पीपीई किट पहन खुद बाइक चलाकर पहुंचा अस्पताल

Fri, 31 Jul 2020 01:01 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 31 Jul 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
madhya prdesh sehore negligence by health department of corona positive patient driving himself to reach hospital
पीपीई किट में अस्पताल जाता युवक - फोटो : सोशल मीडिया

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से देश पूरी तरह से प्रभावित है। इसी बीच कई जगहों से स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही भी सामने आ रही हैं। कुछ ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी में देखने को मिला। होशंगाबाद जिला के रहने वाले एक युवक ने बुधनी में अपनी कोरोना जांच कराई और अगले दिन वो संक्रमित निकला। स्वास्थ्य विभाग ने उस युवक को जांच रिपोर्ट लेने के लिए और कोविड सेंटर पर भेजने के लिए बुलाया और पीपीई किट दी। लेकिन काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी उस युवक को लेने के लिए एंबुलेंस नहीं आई। इसके बाद युवक ने पीपीई किट पहन कर खुद अपनी बाइक से कोविड सेंटर के लिए निकल गया।

madhya prdesh sehore negligence by health department of corona positive patient driving himself to reach hospital
पीपीई किट में अस्पताल जाता युवक - फोटो : सोशल मीडिया

स्वास्थ्य विभाग के इस लापरवाही का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकत हैं कि युवक पीपीई किट पहने बाइक चलाते हुए नजर आ रहा है। दरअसल, यह युवक रविवार को बुधनी में कोरोना जांच के लिए अपना सैंपल देकर आया था। मंगलवार को इस युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
 
madhya prdesh sehore negligence by health department of corona positive patient driving himself to reach hospital
पीपीई किट में अस्पताल जाता युवक - फोटो : सोशल मीडिया

युवक को रिपोर्ट देने के लिए बुलाया गया और पीपीई किट पहनने को दी गई। इस मामले में जिलों के स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है। पहला तो ये कि युवक के अपने गृह जिले होशंगाबाद में जांच की सुविधा नहीं मिली, तो मजबूरन बुधनी में युवक ने जांच कराई। दूसरी तरफ जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी युवक को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिला, तो युवक खुद बाइक से कोविड सेंटर के लिए रवाना हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
madhya prdesh sehore negligence by health department of corona positive patient driving himself to reach hospital
पीपीई किट में अस्पताल जाता युवक - फोटो : सोशल मीडिया

फिलहाल लापरवाही उजागर होने पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशाशन में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं कोरोना संक्रमित युवक पंवार खेड़ा कोविड केयर सेंटर में भर्ती है और उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन
madhya prdesh sehore negligence by health department of corona positive patient driving himself to reach hospital
पीपीई किट में अस्पताल जाता युवक - फोटो : सोशल मीडिया

इस मामले को लेकर बुधनी के बीएमओ ने कहा कि मंगलवार को तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, उसमें होशंगाबाद निवासी यह युवक भी शामिल है। इस युवक को पंवार खेड़ा में, जबकि अन्य दो लोगों को कोविड सेंटर सीहोर में भर्ती किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed