फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से डर नहीं लगता साहब, पंखे से लगता है: वायरल वीडियो ने बचाई मरीज की जान

Tue, 27 Apr 2021 02:18 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 27 Apr 2021 02:18 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh coronavirus viral video save life of patients corona se dar nahi lagta sahab pankha se lagta hai
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर से पूरा देश प्रभावित है। हर दिन लाखों संक्रमित मरीज मिल रहे हैं और हजारों लोगों की मौत हो रही है। तेजी से फैल रही कोरोना की इस दूसरी लहर के कारण देश के लगभग हर राज्यों में मेडिकल सुविधाओं को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इसी बीच मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के एक अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज के द्वारा बनाया गया वीडियो वायरल होते ही स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोल दी।

madhya pradesh coronavirus viral video save life of patients corona se dar nahi lagta sahab pankha se lagta hai
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, कुछ दिन पहले संक्रमित मरीज ने अस्पताल के कर्मचारियों से निवेदन करने के लिए एक वीडियो बनाया। वीडियो के माध्यम से मरीज ने बताया की उसके बेड के ऊपर लगा पंखा ठीक ढंग से नहीं चल रहा है और स्थिति ऐसी है कि कभी भी गिर सकता है। वीडियो में ट्विस्ट तब बढ़ गया, जब मरीज ने दबंग  मूवी  के  पॉपुलर डायलॉग का इस्तेमाल कर बोला कि 'कोरोना से डर नहीं लगता साहब, पंखे से लगता है।'
 

madhya pradesh coronavirus viral video save life of patients corona se dar nahi lagta sahab pankha se lagta hai
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो के माध्यम से मरीज ने पूरे अस्पताल के बारे में बताया और पंखे के तरफ इशारा कर बताया कि किस तरह से  उसके ऊपर लगा हुआ पंखा काम कर रहा है और कभी भी और किसी भी समय पर ये पंखा उस पर गिर सकता है। कोरोना से संक्रमित मरीज ने इतना तक कह डाला कि 'कोरोना उसे मारे या ना मारे, लेकिन पंखा जरूर मार डालेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
madhya pradesh coronavirus viral video save life of patients corona se dar nahi lagta sahab pankha se lagta hai
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में मरीज ने ये भी बताया कि ये छिंदवाड़ा जिले का सबसे बड़े अस्पताल है और मेरे सिर के ऊपर विदेशी पंखा लगा हुआ है, जिसे देख-देख कर डर लग रहा है।

विज्ञापन
madhya pradesh coronavirus viral video save life of patients corona se dar nahi lagta sahab pankha se lagta hai
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म 'कू' एप पर वीडियो के वायरल होते ही मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने इस पूरे मामले पर अपनी टीम को सक्रिय किये और अस्पताल में टेक्निशियन को भेजकर पंखे को ठीक करवाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed