फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक कहानी: अमेरिका का वो हाथी, जिसे हजारों लोगों के बीच दे दी गई थी फांसी, बेहद अजीब है वजह

Tue, 10 Aug 2021 06:33 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 10 Aug 2021 06:33 AM IST
विज्ञापन
macabre story of murder and revenge town that hanged an elephant
हाथी को फांसी - फोटो : सोशल मीडिया

किसी जघन्य अपराध के लिए इंसानों को तो फांसी देने की बात आपने सुनी होगी, लेकिन क्या कभी ऐसा सुना है कि किसी हाथी को फांसी पर लटकाया गया हो। जी हां, यह सुनने में तो बड़ा अजीब लगता है, लेकिन आज से 104 साल पहले अमेरिका में कुछ ऐसा ही हुआ था। आज के समय में ऐसी किसी घटना को भले ही हम जानवरों के प्रति क्रूरता कहें, लेकिन उस समय अमेरिका में बड़ी संख्या में लोगों ने हाथी को फांसी दिए जाने का समर्थन किया था।


 

ये खौफनाक या यूं कहें कि क्रूर घटना 13 सितंबर 1916 की है, जब अमेरिका के टेनेसी राज्य में दो हजार से ज्यादा लोगों के बीच मैरी नाम के हाथी को फांसी पर लटका दिया गया था। इसके पीछे की वजह बेहद ही अजीब थी, जिसके बारे में जानकर आपको भी हैरानी होगी। दरअसल, चार्ली स्पार्क नाम का एक व्यक्ति टेनेसी में 'स्पार्क्स वर्ल्ड फेमस शो' नाम का एक सर्कस चलाता था। उस सर्कस में कई जानवर थे, जिसमें मैरी नाम का एक एशियाई हाथी भी था।

macabre story of murder and revenge town that hanged an elephant
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

करीब पांच टन वजनी मैरी उस सर्कस का मुख्य आकर्षण था। कहते हैं कि एक दिन मैरी के महावत ने किसी कारणवश सर्कस छोड़ दिया, जिसके बाद आनन-फानन में उसकी जगह पर एक दूसरे महावत को रखा गया। अब चूंकि नए महावत को मैरी हाथी के बारे में कुछ ज्यादा जानकारी नहीं थी और ना ही मैरी ने उस महावत के साथ ज्यादा समय बिताया था, इसलिए मैरी को कंट्रोल करने में महावत को परेशानी हो रही थी।

macabre story of murder and revenge town that hanged an elephant
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इसी बीच एक दिन सर्कस के प्रमोशन के लिए शहर में परेड का आयोजन किया गया, जिसमें मैरी समेत सारे जानवर और सर्कस के सभी कलाकार शामिल हुए। शहर के बीचों-बीच परेड निकाली गई। इस दौरान रास्ते में मैरी को कुछ खाने की चीज दिखी, जिसके लिए वह तेजी से आगे बढ़ने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
macabre story of murder and revenge town that hanged an elephant
हाथी को फांसी - फोटो : सोशल मीडिया

अब नए महावत ने मैरी को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं रूका। इस दौरान महावत ने उसके कान के पीछे भाला मारा, जिससे हाथी तिलमिला उठा और गुस्से में उसे नीचे पटक दिया और उसके ऊपर अपना भारी-भरकम पैर रख दिया, जिससे महावत की मौत हो गई। यह घटना देख कर लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं कुछ लोगों ने हाथी को मार डालने के नारे लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि उस समय तो यह मामला शांत हो गया, लेकिन अगले दिन के अखबारों में इस घटना को प्रमुखता से छापा गया, जिसके बाद घटना पूरे शहर में तेजी से फैल गई।

विज्ञापन
macabre story of murder and revenge town that hanged an elephant
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शहर के लोग सर्कस के मालिक चार्ली स्पार्क से मैरी (हाथी) को मृत्युदंड देने की मांग करने लगे। साथ ही उन्होंने धमकी भी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वो शहर में फिर कभी सर्कस नहीं होने देंगे। कई लोगों ने कई तरह से हाथी को मारने की बात कही। किसी ने ट्रेन से कुचलवा कर मारने को कहा तो किसी ने हाथी को करंट देकर मारने की बात कही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed