{"_id":"603a5d93231b1047645acd58","slug":"lowest-and-highest-petrol-prices-in-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए उन देशों के बारे में, जहां पानी के बराबर है पेट्रोल की कीमत","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
जानिए उन देशों के बारे में, जहां पानी के बराबर है पेट्रोल की कीमत
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Sat, 27 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पेट्रोल-डीजल
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। कई शहरों में तो पेट्रोल की कीमत ने 100 रुपये से ऊपर की भी छलांग लगा दी। कीमतों में लगातार हो रही बढोत्तरी से पूरे देश के लोग परेशान हैं। हालांकि, सरकार तेल की कीमत घटाने पर चर्चा कर रही है। दूसरी तरफ दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जहां पेट्रोल वाकई में पानी के मोल मिलता है।
2 of 5
पेट्रोल-डीजल
- फोटो : iStock
ग्लोबल पेट्रोल प्राइसेज के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल इस वेनेजुएला में मिल रहा है। यहां पेट्रोल की कीमत 1.45 रुपये प्रति लीटर है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि साल 2018 में इस देश में 67 पैसे में एक लीटर पेट्रोल बिक रहा था। वेनेजुएला एक ऐसा देश है, जो लगातार गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। हालांकि, इस देश में धरती का सबसे बड़ा तेल भंडार है और अर्थव्यवस्था चरमराने के बावजूद भी यहां की सरकार ईंधन पर सब्सिडी देती है।
3 of 5
पेट्रोल-डीजल
- फोटो : iStock
वेनेजुएला के बाद नंबर आता है ईरान का, जहां 4.50 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल मिल रहा है। ईरान प्रमुख तेल-उत्पादक देशों में से एक है। इसके बावजूद भी वेनेजुअला के मुकाबले यहां पेट्रोल की कीमत काफी ज्यादा मानी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पेट्रोल-डीजल
- फोटो : iStock
इसके बाद नंबर आता है दक्षिणी-पश्चिमी अफ्रीकी देश अंगोला का। अटलांटिक सागर से सटा ये देश वैसे तो काफी छोटा है, लेकिन अब ईंधन और सोने जैसी बहुमूल्य धातुओं के भंडार के कारण इसका नाम चर्चा में है। अंगोला में भी पेट्रोल काफी सस्ता है। यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए 17.82 रुपये देने होते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पेट्रोल-डीजल
- फोटो : अमर उजाला
कुछ इसी तरह कुवैत में भी पेट्रोल काफी सस्ता है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 25.26 रुपए है। आपको बता दें कि कुवैत समेत लगभग सभी खाड़ी देश दुनिया के ऊर्जा स्रोत का केंद्र बने हुए हैं। यहां तेल के भंडार हैं, जिनके निर्यात के चलते ये देश काफी अमीर हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।