आमतौर पर सिंगलहु़ड के दौर से गुजर रहे लोग पार्टनर की कमी को पूरा करने के लिए
लव डॉल्स और खिलौनों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन एक शख्स ऐसा भी है जो इन्हें
बेटियों की तरह प्यार करता है।
चीन के रहने वाले 58 वर्षीय ली चेन (बदला हुआ नाम) ने तलाक के बाद कई महिलाओं को डेट किया। फिर भी जीवन में वो प्यार न मिला, जिसकी उन्हें तलाश थी। एकलौता बेटा भी जब बोर्डिंग स्कूल रवाना हो गया, तो अकेलापन दूर करने के लिए वह एक लव डॉल घर ले आए। लेकिन औरों से ठीक उलट, चेन अपनी इस गुड़िया को बेटी मानने लगे।
धीरे-धीरे चेन ने 7 गुड़िया खरीद लीं। हर एक की कीमत करीब 1500 डॉलर है। वह सिलिकॉन से बनी इन गुड़ियों के लिए कपड़े खरीदते हैं, उन्हें अपनी कार में बैठाकर ड्राइव पर ले जाते हैं, इनके बाल संवारते हैं। अपनी बेटियों के लिए उन्होंने बकायदा वॉर्डरोब भी तैयार कर रखा है।
चेन ने इनमें से एक गुड़िया अपने बेटे को उसके जन्मदिन पर गिफ्ट की थी। हालांकि, उन्होंने बेटे को यह छूट भी थी कि वो इनके साथ वैसा ही 'व्यवहार' कर सकते हैं जैसा उसकी उम्र के नौजवान करते हैं। लेकिन वह भी इन गुड़ियों के साथ बहन जैसा ही बर्ताव करता है और इनकी देखभाल करता है।
हाल ही में चेन ने इन गुड़ियों के साथ 'डॉटर्स' नाम से एक म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया है। वेबसाइट एलीट रीडर के मुताबिक अब बेटे के साथ मिलकर वह ऐसी डॉल्स के लिए डिजाइनर कपड़े और एक्सेसरीज स्टोर खोलने की प्लानिंग कर रहे हैं।