इंटरनेट पर आजकल
फेक न्यूज और फेक तस्वीरों ने अपनी इतनी जगह बना ली है कि मालूम ही नहीं चल पाता
कौन-सी और कौन-सी नकली। चीन की एक यूजर 'Kanahoooo' अपनी कुछ ऐसी ही पोस्ट के जरिए लोगों में लोकप्रिय बनी हुई है। उसकी लोकप्रियता का आलम ये है कि लोग उसे 'फोटोशॉप हॉली' के नाम से पुकारते हैं।
आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ही तस्वीरें ले कर आये हैं, जो फोटोशॉप तस्वीरों का भांडा फोड़ती हुई दिखाई देती हैं....
430,000 फॉलोवर्स वाली ये यूजर एक फोटोशॉप एडिटर हैं, जो सोशल मीडिया के लिए लोगों की तस्वीरों को फोटोशॉप करती हैं। इन तस्वीरों को देखकर आपका भी फोटोशॉप से विश्वास हट जाएगा।
इन तस्वीरों से साफ पता चल रहा है कि किसी को भी बूढ़ा दिखाया जा सकता है। साथ ही एक बूढ़ा व्यक्ति खूबसूरत और जवान दिख सकता है। सोशल मीडिया की हर तस्वीर जैसी दिखती है, वैसी होती नहीं है।
ऐसी ही तस्वीरों को देख लोग आकर्षित हो जाते हैं। बातचीत बढ़ाते हैं और फिर रिलेशन आगे बढ़ाते हैं। असल में ये तस्वीरें सिर्फ एक भ्रम हैं, इनका असलियत से कोई वास्ता नहीं।
फोटोग्राफर ने इन तस्वीरों के जरिए सच्चाई बयां करने की कोशिश की है। फोटोशॉप की हुई और बिना फोटोशॉप वाली इन तस्वीरों में बारीक सा अंतर है लेकिन लोगों की शक्ल बिलकुल ही बदल गई है।