आजकल की इस लाइफ स्टाइल में कब-किसी को क्या हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन आज हम जिस घटना के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उसे जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।
दरअसल, ब्रिटेन के हैम्पशायर के विनचेस्टर शहर में रहने वाले एलेक्स लेविस (34) नाम के शख्स को पहले सर्दी-खांसी हुई और कुछ समय बाद उसे बुखार आने लगा। उसे लगा ये साधारण है, लेकिन कुछ समय बाद उसकी हालत और बिगड़ गई और उसकी स्किन भी काली पड़ने लगी।
आपको बता दें कि लेविस की हालत नवंबर 2013 में सर्दी-खांसी होने के बाद बुरी तरह बिगड़ गई थी। लेविस की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई कि न केवल उसे अपने तीन अंगों से हाथ धोना पड़ गया, बल्कि मुंह का कुछ हिस्सा भी बेहद खराब हो गया।
सर्दी-खांसी के बाद लेविस को बुखार आ गया और उसके यूरिन में भी ब्लड आने लगा। इसके बाद उसकी स्किन काली पड़ गई और आंखें बंद होने लगीं। एक समय पर डॉक्टर्स ने कह दिया था कि उसके बचने की संभावना सिर्फ 3 प्रतिशत ही है। हालांकि वो बच तो गया लेकिन उसकी हालत मौत से भी बदतर हो गई है।
हालांकि जब लेविस को हॉस्पिटल ले जाया गया, तबतक वह वो कोमा में चला गया था। जल्द ही पता चला कि उसे ग्रुप ए स्टेपटोकस ब्लड इन्फेक्शन हुआ है। इस इंफेक्शन को आमतौर पर साधारण माना जाता है, लेकिन बहुत जल्द यह सेप्टीसीमिया और टॉक्सिक सिंड्रोम में बदल गया।