फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Living Nostradamus Prediction: क्या सच होगी जीवित नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणी? जानिए क्यों खौफ में हैं लोग

Mon, 07 Oct 2024 07:28 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 07 Oct 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
Living Nostradamus Prediction Third World War Prediction By Living Nostradamus in Hindi
क्या सच होगी जीवित नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणी? - फोटो : Instagram/athos_salome

Living Nostradamus Prediction: दुनिया में कई भविष्यकता हुए हैं, जिनकी भविष्यवाणियों पर लोग यकीन करते हैं। इन भविष्यकताओं में फ्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस (Nostradamus Prediction) और बुल्गारिया की बाबा वेंगा (Baba Vanga Predictions) का नाम मुख्य तौर पर लिया जाता है। इन दोनों भविष्यकताओं की ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई है। वर्तमान समय में ब्राजील के 37 साल के भविष्यवक्ता एथोस सैलोमे की तुलना भी नास्त्रेदमस की जाती है। 



एथोस सैलोमे को द लिविंग नास्त्रेदमस (जीवित नास्त्रेदमस) के नाम से जाना जाता है। उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। एथोस सैलोमे की कोरोना वायरस, रूस-यूक्रेन युद्ध और क्वीन एलिजाबेथ की मौत की भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी है। इसके कारण ही इनकी तुलना 16वीं शताब्दी के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस से की जाती है। अब एथोस सैलोमे की एक भविष्यवाणी लोगों को डरा रही है। उनका दावा है कि साल 2024 में तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत होगी। इस्त्राइल और ईरान के बीच शुरू हुई लड़ाई के बाद लोगों को यह भविष्यवाणी डरा रही है। 
 

Living Nostradamus Prediction Third World War Prediction By Living Nostradamus in Hindi
क्या सच होगी जीवित नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणी? - फोटो : Instagram/athos_salome

लोगों के बीच एथोस सैलोमे के तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी को लेकर डर की वजह यह है कि उनकी साल 2024 की चार भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। एथोस सैलोमे ने दावा किया है साल 2024 की उनकी चार भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। इनमें आने वाले एस्टेरॉयड का खतरा भी शामिल है। 
 

Living Nostradamus Prediction Third World War Prediction By Living Nostradamus in Hindi
क्या सच होगी जीवित नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणी? - फोटो : Instagram/athos_salome

अमेरिकी अतंरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि वह 'प्रलय के देवता' के नाम से मशहूर एस्टेरॉयड की निगरानी कर रहा है। पृथ्वी के बहद करीब से यह एस्टेरॉयड गुजरेगा। एथोस का कहना है कि उन्होंने इससे जुड़ी भविष्यवाणी जुलाई में ही की थी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनका कहना है कि इस साल 28 जुलाई को ही मैंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एस्टेरॉयड से जुड़ा वीडियो पोस्ट किया था। इसमें मैंने कहा था कि नासा सितंबर में इससे जुड़ी घोषणा करेगा। उन्होंने कहा कि मेरी भविष्यवाणियां संयोग नहीं हैं। 

Alien News: एलियन ने इंसानों का कर लिया था अपहरण? यूएफओ से जुड़ी इन तीन घटनाओं को कभी नहीं भूल सकती दुनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Living Nostradamus Prediction Third World War Prediction By Living Nostradamus in Hindi
क्या सच होगी जीवित नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणी? - फोटो : Instagram/athos_salome

एथोस ने कहा कि उन्होंने अप्रैल में ही माइक्रोसॉफ्ट आउटेज की भविष्यवाणी की थी। उनका दावा था इस साल दुनिया को एक टेक्नोलॉजी ब्लैकआउट का सामना करना पड़ेगा। माइक्रोसॉफ्ट ब्लैकआउट की वजह से दुनिया भर में कई एयरपोर्ट्स पर कंप्यूटर में खराबी देखी गई और विमानों को रोकना पड़ा। 

World Biggest Residential Building: ये है दुनिया की सबसे बड़ी रिहायशी इमारत, जहां एक साथ रहते हैं 20 हजार लोग

विज्ञापन
Living Nostradamus Prediction Third World War Prediction By Living Nostradamus in Hindi
क्या सच होगी जीवित नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणी? - फोटो : Instagram/athos_salome

इसके अलावा एथोस ने साल 2024 की शुरुआत में कहा था कि ओलंपिक खेल के दौरान संभव है कि संचार नेटवर्क के साथ-साथ तकनीक, परिवहन प्रणालियों और ज्यादा साइबर हमले होंगे। एथोस का कहना है कि हमले की धमकी के बार मेरी भविष्यवाणी सच साबित हुई है। जब फ्रांसीसी अधिकारियों ने अपने साइबर सुरक्षा उपायों को बढ़ाया था। इस दौरान ओलंपिक से जुड़े 140 साइबर हमले की खबरें सामने आई थी। एथोस ने कहा कि तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत होगी और यह पूरी दुनिया में फैल जाएगा। उनका कहना है कि इस्त्राइल और ईरान की जंग तो अभी शुरुआत है। यह युद्ध आगे चलकर और भयानक रूप लेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed