{"_id":"58a13f594f1c1b4f54d846b8","slug":"lina-medina-giving-birth-at-the-age-of-five-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया की सबसे छोटी मां, जिसने 5 साल के उम्र में दिया था बच्चे को जन्म...","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया की सबसे छोटी मां, जिसने 5 साल के उम्र में दिया था बच्चे को जन्म...
Sun, 14 May 2017 10:21 PM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
Updated Sun, 14 May 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
लीना मदीना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी के ब्रिटेन में हाई स्कूल में पढ़ने वाली एक लड़की 12 साल की उम्र में मां बनी है। शायद आपने सुना हो। वैसे तो उसे ब्रिटेन की सबसे कम उम्र की मां का दर्ज़ा मिला है। बात विश्व स्तर पर करें तो यह खिताब पेरू (Peru) की लीना मदीना (Lina Medina) के नाम दर्ज़ है, जो मात्र पांच वर्ष सात महीने में एक स्वस्थ बच्चे की मां बन गई थी।
2 of 4
लीना मदीना
यह केस चिकित्सा विज्ञान के लिए एक अबूझ पहेली बनकर रह गया जो अपने तमाम तर्कों के बाबजूद भी यह नहीं बता पाए कि आखिर कैसे 5 साल की एक बच्ची मां बन गई। लीना मात्र पांच साल की थी तब उसके पेट का आकार बढ़ने लगा जिससे उसके माता-पिता परेशान हो गए। जब पेट का आकार बढ़ता ही गया तो वो लीना को एक डॉक्टर के पास ले गए।
3 of 4
लीना मदीना
डॉक्टर उसके परीक्षण के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि वो सात माह की गर्भवती थी। लेकिन ये कैसे हुआ ये सब नहीं पता चल पाया। लीना की कहानी विस्तार से उस समय के मेडिकल जर्नल में प्रकाशित हुई थी जिसके अनुसार लीना को मात्र ढाई साल की उम्र से ही पीरियड आने शुरू हो गए थे। उसके सेक्स अॉर्गन 4 साल की उम्र तक बेहतर विकसित हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
लीना मदीना
लीना ने कभी भी अपने बच्चे के पिता का नाम और उन परिस्थितियों जिनमें वो गर्भवती हुई का खुलासा नहीं किया। उसे इतनी कम उम्र में ज्ञान भी नहीं रहा होगा।
मामले की समीक्षा में छपे एक 1955 लेख के अनुसार, “कुछ गांवों में जिनमे से लीना का गांव भी एक था अक्सर उत्सव मनाये जाते थे और इन उत्सवों के अंत में सामूहिक तौर पर यौन संबंध बनाये जाते थे और इस दौरान बहुत सी लड़कियों के साथ बलात्कार भी किया जाता था, हो सकता है ऐसे ही किसी उत्सव में लीना के साथ भी शारीरिक सम्बन्ध बने हों। लेकिन आज तक दुनिया के इतिहास में ये बात एक पहली की तरह है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।