दुनियाभर में कई बेहद खतरनाक नदियां और झीलें हैं। आज हम एक झील के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। साल 2013 में इस झील की डराने वाली तस्वीरें सामने आई थीं।
वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर निक ब्रांट ने इस झील (Lake Natron) की तस्वीरें ली थीं। इन तस्वीरों में जानवरों की जम चुकीं लाशें थीं। इस झील के पानी की वजह से जानवर पत्थर में बदल गए थे। इन दर्दनाक तस्वीरों को देखने के बाद दुनियाभर के लोग हैरान हो गए थे।
इस खतरनाक और खूबसूरत झील का नाम नैट्रॉन झील (Lake Natron) है जो तंजानिया में स्थित हैं। अरुशा क्षेत्र के उत्तरी नागोरोंगोरो जिले में स्थित नैट्रॉन झील को नमक का झील या क्षारीय झील कहा जाता है। माना जाता है कि यह झील बेहद खतरनाक है। बताया जाता है कि इस झील के संपर्क में आने वाला जीव पत्थर बन जाता है।
2 of 6
दुनिया की सबसे खतरनाक झील
- फोटो : Twitter @datchuguy
दरअसल नैट्रॉन झील वन्यजीवों का घर माना जाता है। बिना किसी डर के जो जीव फ्लेमिंगो के लिए पानी में जाते हैं। इस झील के पानी में पीएच की मात्रा लगभग 12 है। यह घरेलू ब्लीच के बराबर होता है। इस झील के पानी में शिकारी जीव अधिक समय तक जिंदा नहीं रह सकते हैं।
3 of 6
दुनिया की सबसे खतरनाक झील
- फोटो : Twitter @Bigmozel
Ol Doinyo Lengai ज्वालामुखी की वजह से इस झील का पानी खारा है। यह ज्वालामुखी दुनिया की पहली ऐसी झील है जिससे अजीब लावा यानी नैट्रोकार्बोनाटाइट बाहर आता है। नमक की झील के आसपास की पहाड़ियों से सोडियम कार्बोनेट और अन्य खनिजों को नैट्रोकार्बोनाइट में खींचने की वजह से पानी खारा हो गया है।
4 of 6
दुनिया की सबसे खतरनाक झील
- फोटो : Twitter @JamesClimateGuy
इस झील के पानी में पीएच की मात्रा अधिक होने की वजह से अधिकतर जानवरों की त्वचा और आखें जल जाती हैं। इसके साथ ही अधिक देर तक पानी में रहने की वजह से जानवर मर जाते हैं।
5 of 6
दुनिया की सबसे खतरनाक झील
- फोटो : Twitter @NaturelsWeird
फ्लेमिंगो पर त्वचा सख्त और पपड़ीदार होने की वजह से पानी का प्रभाव नहीं पड़ता है। लेकिन इंसान की त्वचा नरम होती है। कभी 60 डिग्री सेल्सियस तक इस झील का पानी गर्म हो जाता है। यह नमक की झील आपको पत्थर तो नहीं बना पाती है, लेकिन त्वचा पर ऐसा कोई घाव हो जाए जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।