{"_id":"5c34b1dbbdec2256b73efa28","slug":"kongka-la-pass-and-ufo-mystery-aliens-activity-base-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत में यहां रहते हैं एलियंस, आते-जाते रहते हैं कई रहस्यमयी यान, सेटेलाइट ने भी कैद की थीं तस्वीरें","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
भारत में यहां रहते हैं एलियंस, आते-जाते रहते हैं कई रहस्यमयी यान, सेटेलाइट ने भी कैद की थीं तस्वीरें
आज तक आपने एलियंस की कई कहानियां और किस्से सुने होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में यहां एलियंस का घर है। दूसरे ग्रहों पर जीवन की तलाश विज्ञान के लिए बेहद चुनौतीभरा काम रहा है और हो सकता है कि यही काम दूसरे ग्रहों के वैज्ञानिक भी करते हों। ऐसे में वे अपने किसी यान से धरती पर आ जाते हों तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं। हम भी तो चंद्र ग्रह, मंगल ग्रह पर पहुंच गए हैं।
2 of 7
- फोटो : Youtube
बहुत से लोग एलियंस पर यकीन करते हैं तो कुछ लोग इनके वजूद को नहीं मानते हैं लेकिन भारत में एक ऐसी जगह भी है जहां दूसरे ग्रह के जीव आते-जाते रहते हैं और कई लोगों ने इनकी मौजूदगी को महसूस भी किया है। एलियंस के किस्से कहानियां लोगों को काफी रोमांचित करते हैं। तो फिर आप भी जानिए कि आखिर भारत में कहां रहते हैं एलिंयस।
3 of 7
- फोटो : Youtube
दरअसल, भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य के लद्दाख क्षेत्र में कोंगका ला दर्रा स्थित है। एलियंस हंटर्स का कहना है कि यहां रहने वाले लोगों ने कई बार पहाड़ के ऊपर यूएफओ को उड़ते हुए देखा है। स्थानीय लोगों और यात्रियों का दावा है कि यहां यूएफओ का दिखाई देना आम बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Kong Ma La pass
- फोटो : Youtube
यूएफओ का मतलब है उड़न तश्तरी जिसमें दूसरे ग्रह के लोग जिनको एलियन बोलते है, उनका आगमन धरती पर होता है। यहां के लोगों का कहना है कि यहां उड़न तश्तरी का दिखना हमारे लिए आम बात है। जून 2006 में गूगल सेटेलाइट द्वारा ली गयी फोटो ने भी सबको हैरान कर दिया था। उस सेटेलाइट में यूअफओ यानी उड़न तश्तरी का चित्र आया तब जाकर पहली बार वैज्ञानिकों को विश्वास हुआ कि यह तथ्य वास्तव में सत्य है। तब से न जाने कितनी ही बार यह बात सामने आ चुकी है कि कोंगका ला दर्रा में उड़न तश्तरी देखी गयी है।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : Social Media
यहां के लोग बताते हैं कि यहां पर उड़न तश्तरी द्वारा भारी संख्या में एलियंस आते-जाते दिखाई देते हैं और उनके स्पेसशिप के निशान भी यहां देखने को मिलते हैं। यहां के लोग कहते हैं कि अगर किसी को सच में एलियंस देखने हो तो आपको एक बार यहां जरूर आना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि यहां पर महीने में कई बार एलियंस के जहाज आते-जाते देखे गए हैं और कई लोग इनकी तस्वीरें भी खींच चुके हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।