फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंह ताकते रह गईं Honda City और Hyundai Verna, बाजी मार गई मारुति की ये कार

Tue, 08 Jan 2019 07:48 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 08 Jan 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
Maruti Ciaz becomes best selling car in C segment, beat Honda city and Hyundai Verna
हुंडई वरना Vs होंडा सिटी Vs मारुति सियाज

सी-सेगमेंट सेडान कारों में बाजी मारते हुए मारुति सियाज पहले नंबर पर रही है। सियाज ने बिक्री के मामले में होंडा सिटी और हुंडई वरना को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है। साल 2018 में सियाज कारों की सबसे ज्यादा बिक्री हुई है। मारुति ने पिछले साल रिकॉर्ड 50,579 सियाज कारों की बिक्री की।


 

'फेल' हो गई यारिस

Maruti Ciaz becomes best selling car in C segment, beat Honda city and Hyundai Verna
Toyota Yaris

कंपनी की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से दिसंबर, 2018 तक मारुति ने 50,579 सियाज कारें बेचीं। जबकि हुंडई वरना 42,605 यूनिट्स के साथ दूसरे स्थान पर रही। वहीं होंडा सिटी की 42,045 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि टोयाटा की नई यारिस ग्राहकों पर अपना प्रभाव छोड़ने में नाकामयाब रही।
 

सियाज के फेसलिफ्ट ने किया चमत्कार

Maruti Ciaz becomes best selling car in C segment, beat Honda city and Hyundai Verna
2018 Maruti Suzuki Ciaz

माना जा रहा है कि मारुति सियाज का अगस्त में फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च होने के बाद इसकी बिक्री में उछाल आया है। नए फेसलिफ्ट वर्जन ने सेडान सेगमेंट में कड़ी चुनौती पेश की थी। नई सियाज के फेसलिफ्ट वर्जन में फ्रंट में नई ग्रिल, नए हेडलैंप्स और नया बंपर लगाया था।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटीरियर में किए बदलाव

Maruti Ciaz becomes best selling car in C segment, beat Honda city and Hyundai Verna
सियाज

इंटीरियर की बात करें, तो कार के डैशबोर्ड और डोर पैनल्स पर वुड फिनिशिंग लुक दिया था। वहीं कार के एयर-कॉन वेन्ट्स और डैशबोर्ड का डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया। कार में स्टीयरिंग व्हील के साथ क्रूज कंट्रोल और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को भी अपडेट किया गया। साथ ही सियाज में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल, लेदर अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर भी शामिल किए गए।  
 

विज्ञापन

मारुति सियाज का इंजन

Maruti Ciaz becomes best selling car in C segment, beat Honda city and Hyundai Verna
ciaz

इसके अलावा सियाज फेसलिफ्ट में 4 सिलेंडर 1.5 लीटर का के15बी पेट्रोल इंजन है, 103 बीएचपी तक की पॉवर और 138 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं डीजल वर्जन में 1.3 लीटर का डीडीआईएस इंजन है, जो 89 बीएचपी की पॉवर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों ही इंजन लेटेस्ट एसएचवीएस SHVS माइल्ड हाईब्रिड सिस्टम से लैस हैं, जिसके चलते सियाज की माइलेज में भी सुधार देखने को मिला। कार के दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और AMT ट्रांसमिशन से भी लैस हैं। वहीं हुंडई वरना डीजल ऑटोमैटिक वर्जन के साथ आती है, जिसकी कीमत होंडा सिटी से भी कम है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed