फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर भारत में बनने वाले नए संसद भवन का आकार क्यों तिकोना रहने वाला है? जानिए इसके पीछे की वजह

Wed, 09 Dec 2020 07:15 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 09 Dec 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
know why new Parliament House of India to be built in triangular shape
नए संसद भवन का डिजाइन - फोटो : सोशल मीडिया

हमारे देश भारत के नए संसद भवन की शुरुआती तस्वीर सामने आ गई है। टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के तहत बनने वाले इस नए भवन का शिलान्यास 10 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने जा रहे हैं। बता दें कि इस नए संसद भवन के इमारत की शैली त्रिभुजाकार होगी। अपने आकार की वजह से ये इमारत काफी चर्चा में भी है। तो आइए जानते हैं कि इस नए भवन का आकार तिकोना क्यों रहने वाला है?



know why new Parliament House of India to be built in triangular shape
नए संसद भवन का डिजाइन - फोटो : ANI

नए संसद भवन को वास्तु के अलावा हर लिहाज से सुंदर बनाने की कोशिश की गई है। वास्तुविदों ने इस नए भवन को बनाने के लिए कई देशों की संसद का निरीक्षण कर उनसे प्रेरणा ली। इस भवन का तिकोना आकार भी वास्तु के हिसाब से तय किया गया है। भारत की संस्कृति में त्रिभुज का काफी महत्व है। इसका जिक्र वैदिक संस्कृति में भी मिलता है, जिसे त्रिकोण कहा जाता है। कई तरह के तांत्रिक अनुष्ठानों के दौरान भी त्रिकोण आकृति बनाई जाती है। मान्यता है कि इस आकृति से ही अनुष्ठान पूरा हो पाता है।

know why new Parliament House of India to be built in triangular shape
नए संसद भवन का डिजाइन - फोटो : सोशल मीडिया

कुल मिलाकर देश में नए संसद भवन का निर्माण वैदिक तरीके से होगा, ताकि देश की उन्नति में इमारत सहायक हो सके। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि करोड़ों की लागत से बनने वाली संसद की ये नई इमारत सालभर में पुरी हो जाएगी। इस नए भवन के निर्माण में करीब 2,000 लोग सीधे तौर पर शामिल होंगे, वहीं 9,000 लोगों की भागीदारी परोक्ष होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
know why new Parliament House of India to be built in triangular shape
भारत का संसद भवन - फोटो : पीटीआई

पुराने संसद भवन के ही बराबर में बनने वाले नए भवन के निर्माण की बोली पिछले महीने टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने 861.90 करोड़ रुपये में जीती थी। सचिवालय के अधिकारियों के मुताबिक, नए संसद भवन में एक ग्रांड संविधान हॉल भी बनाया जाएगा, जिसमें भारतीय सविधान की मूल प्रति के अलावा अन्य भारतीय लोकतांत्रिक विरासतों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा सांसदों के लिए लाउंज, पुस्तकालय, विभिन्न समितियों के कक्ष, खानपान कक्ष और पर्याप्त पार्किंग स्थल भी नए संसद भवन परिसर का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन
know why new Parliament House of India to be built in triangular shape
नए संसद भवन का डिजाइन - फोटो : ANI

हालांकि, नए संसद भवन का निर्माण कार्य पूरा होने तक वर्तमान भवन में ही संसदीय सत्र आयोजित किए जाएंगे और इन सत्रों में निर्माण कार्य के कारण खलल पैदा नहीं होने की बात भी सुनिश्चित की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed