फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: भारत के इस गांव में हर मर्द करता है दो शादियां, जानिए क्या है इसके पीछे का रहस्य

Tue, 15 Mar 2022 05:18 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 15 Mar 2022 05:18 PM IST
विज्ञापन
every man does 2 marriages in In this village of India know what is the secret behind it
इस गांव में हर मर्द करता है दो शादियां - फोटो : Pixabay

दुनिया में कई अजीबोगरीब रीति रिवाज हैं जिनका पालन आज भी किया जाता है। दुनिया ही नहीं भारत में भी कई ऐसी परंपराओं का पालन किया जाता है जिनके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। दुनिया के ज्यादातर देशों में एक आदमी को एक ही पत्नी रखने का अधिकार है। भारत में अगर कोई शख्स शादीशुदा है, तो बिना तलाक के दूसरी शादी नहीं कर सकता है। बिना तलाक के दूसरी शादी करना गैरकानूनी माना जाता है।



लेकिन भारत में एक ऐसा गांव है जहां दो शादियां करना अनिवार्य है। यह गांव देश के राजस्थान राज्य में स्थित है। यहां रहने वाले हर शख्स ने दो शादी की है। इस गांव में दो शादियां करने पर लोगों के खिलाफ न कोई कानूनी कार्रवाई होती है और न ही शख्स की दोनों पत्नियां अपने अधिकारियों को लेकर आपस में लड़ती है। शख्स की दोनों पत्नियां एक ही घर में बहन की तरह रहती हैं। आइए जानते हैं आखिर इसके पीछे की वजह क्या है...

every man does 2 marriages in In this village of India know what is the secret behind it
इस गांव में हर मर्द करता है दो शादियां - फोटो : Pixabay

राजस्थान के जैसलमेर में यह अनोखा गांव स्थित है जिसका नाम रामदेयो गांव है। इस गांव में रहने वाला शख्स दो शादी करता है जिसके पीछे पुरानी पंरपरा है। बताया है कि इस गांव में एक शादी करने वाले शख्स की पत्नी गर्भधारण नहीं करती है। अगर पहली पत्नी गर्भवती हो भी जाती है, तो सिर्फ बेटी का जन्म होता है। इसकी वजह से यहां के लोग दूसरी शादी करते हैं। 

every man does 2 marriages in In this village of India know what is the secret behind it
इस गांव में हर मर्द करता है दो शादियां - फोटो : Pixabay

सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि हर शख्स की दूसरी पत्नी सिर्फ बेटे को ही जन्म देती है। इसलिए मर्दों को अपना वंश बढ़ाने के लिए दूसरी शादी करना अनिवार्य है। इस गांव में शख्स की दो पत्नियां बहनों की तरह अपना जीवन व्यतीत करती हैं। इस रिवाज के बारे में सभी जानते हैं शायद इसीलिए पहली पत्नी अपने पति की दूसरी शादी का विरोध नहीं करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
every man does 2 marriages in In this village of India know what is the secret behind it
इस गांव में हर मर्द करता है दो शादियां - फोटो : Pixabay

नई पीढ़ी को नहीं पसंद है रिवाज

नई पीढ़ी के युवा इस परंपरा को पसंद नहीं कर रहे हैं। दो शादी करना गैरकानूनी  है। अब लोगों का कहना है कि दूसरी शादी करने के लिए मर्दों का यह बहाना है। अपनी अजीबोगरीब परंपरा के लिए यह गांव मशहूर है। इस गांव के रिवाज के बारे में प्रशासन भी जानता है। लेकिन किसी भी शख्स के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed