बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की जिंदगी काफी बेहतरीन और विलासिता से भरी होती है। इतना ही नहीं फैंस को भी उन्हें इसी तरह से देखने की आदत हो जाती है। लेकिन बॉलीवुड सितारों की कुछ ऐसी भी आदतें होती हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा। किसी को नाखून चबाने की आदत है, तो कोई बार-बार ब्रश करता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से सेलिब्रिटीज के अजीबोगरीब आदतों के बारे में बताएंगे।
अजब-गजब: कोई बार-बार करता है ब्रश, तो किसी को है नाखून चबाने की आदत, जानिए सेलिब्रिटीज की अजीबोगरीब आदतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर खान बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। इस एक्ट्रेस की काफी अच्छी फैन-फॉलोइंग है। आपको बता दें कि करीना कपूर को नाखून चबाने की आदत है। आमलोगों की तरह इस अभिनेत्री को भी ये आदत है और कई इवेंट्स के दौरान इन्हें ऐसा करते हुए देखा गया है।
बॉलीवुड में फिल्म विक्की डोनर से डेब्यू करने वाले अभिनेता आयुष्मान खुराना काफी लोकप्रिय हैं। इस अभिनेता को ओरल हाइजीन की आदत है। आयुष्मान ने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान किया था। आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना दिनभर में करीब 7 से 8 बार ब्रश करते हैं।
आयुष्मान खुराना भले ही हाइजीन को लेकर काफी सतर्क हैं, लेकिन इन मामलों में आमिर खान बिल्कुल उलटे हैं। आमिर खान की पत्नी किरण ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि आमिर को रोज नहाना बिल्कुल नहीं पसंद है।
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल दीपिका पादुकोण ने अपनी एक्टिंग से लोगों की दिल में जगह बनाई है। इस एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर इंतजार करते हुए लोगों को ऑब्जर्व करने और उनके बारे में गेस करने की आदत है।