फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर फांसी की रस्सी को लेकर क्यों प्रचलित हैं कई तरह के अंधविश्वास?

Sat, 27 Feb 2021 05:46 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 27 Feb 2021 05:46 AM IST
विज्ञापन
know many types of popular superstitions about hanging rope
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अमरोहा में अपने परिवार के सात सदस्यों की हत्या करने वाली शबनम को होने वाली फांसी की सजा की चर्चा इस समय पूरे देश में है। इसी बीच एक और बात की भी चर्चा जारी है कि जिस फांसी के फंदे पर दोषियों को लटकाया जाता है, उस रस्सी का क्या किया जाता है? आमतौर पर हमारे देश भारत में फंदे को जला दिया जाता है, लेकिन इस फंदे को लेकर दुनियाभर में कई तरह के अंधविश्वास प्रचलित रहे हैं।

know many types of popular superstitions about hanging rope
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बता दें कि दुनियाभर में 10वीं सदी से ही फांसी की प्रथा शुरू है। फांसी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रस्सी को लेकर भी उसी समय से अंधविश्वास प्रचलित हैं। दरअसल, ब्रिटेन में जब फांसी दी जाती थी तो इस रस्सी को जल्लाद को दे दिया जाता था। लेकिन इसके बाद यह अंधविश्वास लोगों में फैल गया कि अगर इस रस्सी के टुकड़े को घर पर रखें या फिर इसके एक टुकड़े का लॉकेट पहनें तो इससे किस्मत पलट सकती है।

know many types of popular superstitions about hanging rope
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

इतिहास में इस बात का उल्लेख भी मिलता है कि ब्रिटेन में जल्लाद इन रस्सी के टुकड़े करके उसे बेच देते थे और लोग खुशी-खुशी उन्हें खरीदते थे। हालांकि, साल 1965 में ब्रिटेन में फांसी पर रोक लगा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
know many types of popular superstitions about hanging rope
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं जब ब्रिटेन में फरसे से धड़ और सिर को अलग करके मौत की सजा दी जाती थी, तो उस समय लोगों में यह अंधविश्वास था कि अगर मृत्युदंड पाए शख्स के शरीर के अंग रखे जाएं, तो इससे ना केवल आप बीमारियों से दूर रह सकते हैं, बल्कि ये सौभाग्य भी लाता है। जब किसी को ये सजा दी जाती थी, तो अपने घरों से ऐसे कपड़े लाते थे, जिससे वो इन कपड़ों को खून में डूबो सकें। लोगों का ये विश्वास था कि इस कपड़े को घर में रखने से भाग्य बेहतर काम करेगा।

विज्ञापन
know many types of popular superstitions about hanging rope
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हालांकि, ये अंधविश्वास दुनियाभर के कई देशों में प्रचलित थे। फ्रांस में जल्लाद इस खून को ऊंचे दामों में बेच देते थे, जबकि चीन में इस खून को इकट्ठा किया जाता था और इसका इस्तेमाल औषधियों में किया जाता था। ब्रिटेन की पब्लिक इंटरेस्ट ला जनरल में इस बारे में विस्तार से बताया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed