फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेंडर सर्जरी से जुड़वां भाई बने लड़कियां, प्रॉपर्टी बेचकर परिवार ने दिए ऑपरेशन के लिए पैसे

Fri, 26 Feb 2021 10:30 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 26 Feb 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
brazil twins brother becomes girl after gender confirmation surgery
जेंडर सर्जरी से जुड़वां भाई बने लड़कियां - फोटो : सोशल मीडिया

ब्राजील के रहने वाले दो जुड़वां भाइयों ने पूरी जिंदगी कई कामों को एक साथ किया है और अब दोनों ने एक ट्रांसजेंडर ऑपरेशन कराकर भी एक रिकॉर्ड कायम किया है। 19 साल के ये दोनों भाई अब जेंडर सर्जरी कराने के बाद लड़के से लड़कियां बन चुके हैं। इन दोनों का कहना है कि ये बचपन से ही लड़कों की तरह फील नहीं कर पाते थे। ऐसे में उन्होंने ऑपरेशन कराने का फैसला किया।



brazil twins brother becomes girl after gender confirmation surgery
जेंडर सर्जरी से जुड़वां भाई बने लड़कियां - फोटो : सोशल मीडिया

ब्राजील के दक्षिण-पूर्वी शहर ब्लूमेनो में मायला और सोफिया नामक ये दोनों भाई एक ट्रांसजेंडर सेंटर से अपनी सर्जरी कराई है। इस सेंटर के डॉक्टर जोसे कार्लोस के मुताबिक, इन दोनों भाइयों का ऑपरेशन दुनिया का पहला ऐसा रिपोर्टेड केस है, जब जन्म से जुड़वां किसी दो भाइयों ने सर्जरी करा लड़की बनने का फैसला किया हो। इन दोनों भाइयों ने सर्जरी कराने के एक हफ्ते बाद एएफपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में अपने अनुभव साझा किए।

brazil twins brother becomes girl after gender confirmation surgery
ट्रांसजेंडर सर्जरी - फोटो : सोशल मीडिया

मायला फिलहाल मेडिसिन की पढ़ाई कर रही हैं। अपने ट्रांसजेंडर सर्जरी का अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे हमेशा से ही अपना शरीर अच्छा लगता था, लेकिन मैं लड़का होकर बहुत असहज महसूस करती थी। वहीं सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली सोफिया का कहना है कि ब्राजील में ट्रांसफोबिया बहुत अधिक है। लोग यहां ट्रांसजेंडर्स को काफी बुली करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
brazil twins brother becomes girl after gender confirmation surgery
ट्रांसजेंडर सर्जरी - फोटो : सोशल मीडिया

नेशनल एसोसिएशन ऑफ ट्रांससेक्शुएल्स के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल ब्राजील में 175 लोग मारे गए थे, जो बाकी कई देशों की तुलना में बेहद ज्यादा है। मायला और सोफिया ने ये भी बताया कि कैसे उन दोनों ने सेक्शुएल हैरेसमेंट, हिंसा और बुली जैसी स्थितियों में एक-दूसरे को सपोर्ट किया है। उन्होंने बताया कि हमारे परिवार के लोग इसके लिए सपोर्ट किए लेकिन उन्हें इस बात का डर था कि लोग हमें हैरेस करने की कोशिश कर सकते हैं या फिर हमारा भद्दा मजाक उड़ा सकते हैं।

विज्ञापन
brazil twins brother becomes girl after gender confirmation surgery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मायला और सोफिया के सर्जरी में करीब 20 हजार डॉलर का खर्च आया है। पैसों का प्रबंध कराने के लिए इनके दादा जी ने अपनी प्रॉपर्टी बेच दी थी। ऑपरेशन कराने के बाद मायल और सोफिया काफी खुश हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed