{"_id":"611fd57b8ebc3e79e4658e2e","slug":"know-about-mysterious-sujanpur-fort-hidden-treasures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: कहानी भारत के एक ऐसे किले की, जहां छुपा है अरबों का खजाना, लेकिन आज तक कोई नहीं खोज पाया","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: कहानी भारत के एक ऐसे किले की, जहां छुपा है अरबों का खजाना, लेकिन आज तक कोई नहीं खोज पाया
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Fri, 20 Aug 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुजानपुर का किला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में राजाओं के ऐसे कई किले हैं, जो अपने किसी खास वजहों से काफी मशहूर हैं। एक ऐसा ही किला हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में है, जो काफी रहस्यमय है। कहते हैं कि इस किले में किसी अज्ञात जगह पर अरबों का खजाना छुपा हुआ है, जिसे आज तक खोजा नहीं जा सका है। इस किले को सुजानपुर के किले के नाम से जाना जाता है। बता दें कि किले में छुपे खजाने की वजह से ही इसे हमीरपुर का 'खजांची किला' भी कहा जाता है। इस किले को कटोच वंश के राजा अभय चंद ने 262 साल पहले यानी साल 1758 में बनवाया था। उसके बाद यहां राजा संसार चंद ने राज किया।
कहते हैं कि इस किले में आज भी राजा संसार चंद का खजाना मौजूद है, लेकिन इस खजाने के रहस्य से ना तो आज तक पर्दा उठ पाया है और ना ही कोई खजाने तक पहुंच पाया है।
2 of 5
सुजानपुर का किला
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा माना जाता है कि किले के अंदर ही एक पांच किलोमीटर लंबी सुरंग है, लेकिन इस सुरंग के अंतिम छोर तक कोई भी नहीं पहुंच पाया है। रास्ता तंग और अंधेरा होने के कारण इस सुरंग में 100 मीटर से ज्यादा अंदर जाने की कोई हिम्मत भी नहीं कर पाता है।
3 of 5
सुजानपुर का किला
- फोटो : सोशल मीडिया
सुजानपुर किले के आसपास रहने वाले ग्रामीणों का कहना है कि रात में किले से अजीब-अजीब आवाजें आती हैं। उनका मानना है कि खजाने की रक्षा किले में मौजूद रूहानी ताकतें करती हैं। हालांकि, इसका कोई पुख्ता सबूत किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुजानपुर का किला
- फोटो : सोशल मीडिया
कहा जाता है कि राजा संसार चंद इस किले का प्रयोग लूटे हुए खजाने को छुपाने के लिए करते थे। इसके लिए उन्होंने किले में एक गुप्त सुरंग का निर्माण करवाया था, जिसका रास्ता सीधे खजाने तक जाकर खुलता था।
विज्ञापन
5 of 5
सुजानपुर का किला
- फोटो : सोशल मीडिया
यहां छिपे खजाने की खोज में मुगलों समेत कई राजा-महाराजा और ग्रामीण किले में कई बार खुदाई कर चुके हैं। यहां तक की कुछ लोग रहस्यमय सुरंग में भी जाने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन सबको अब तक नाकामी ही हाथ लगी है। कहते हैं कि खजाने का रहस्य राजा संसार चंद के मरने के साथ ही दफ्न हो गया। यहां तक कि उनके परिवार के किसी भी सदस्य को भी वो खजाना नहीं मिल पाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।