फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहानी एक रहस्यमय कुंड की: विशेषज्ञ भी नहीं पता लगा सके इसकी गहराई, महाभारत काल से जुड़ा है महत्व

Mon, 12 Apr 2021 10:27 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 12 Apr 2021 10:27 AM IST
विज्ञापन
know about mysterious bhimkund scientist could not find the depth of this kund
भीम कुंड - फोटो : सोशल मीडिया

दुनियाभर में आज भी ऐसी कई चीजें रहस्य बनी हुई हैं, जिनका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। ऐसा नहीं है कि वैज्ञानिक इसके बारे में पता नहीं लगाते हैं, लेकिन उन्हें सही तरह से सफलता नहीं मिलती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से भारत के एक ऐसे रहस्यमय कुंड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी गहराई का पता आजतक विशेषज्ञ भी नहीं लगा पाए हैं।



know about mysterious bhimkund scientist could not find the depth of this kund
भीम कुंड - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इस रहस्यमय कुंड का नाम है भीम कुंड और ये मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले करीब 70 किलोमीटर दूर बाजना गांव में स्थित है। जैसा कि आपको नाम से ही पता चल गया होगा कि इस कुंड का महत्व महाभारत काल से जुड़ा है।

know about mysterious bhimkund scientist could not find the depth of this kund
भीम कुंड - फोटो : सोशल मीडिया

भीम कुंड को लेकर एक बात प्रचलित है कि महाभारत काल में जब पांडव अज्ञातवास पर थे और इधर-उधर भटक रहे थे, तो उन्हें बहुत जोर की प्यास लगी। लेकिन काफी जगह भटकने के बाद भी उन्हें कहीं पर पानी नहीं मिला। ऐसे में भीम ने अपनी गदा से जमीन पर मारकर यह कुंड बनाया और अपनी प्यास बुझाई। कहा जाता है कि 40-80 मीटर चौड़ा यह कुंड देखने में बिल्कुल एक गदा के जैसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about mysterious bhimkund scientist could not find the depth of this kund
भीम कुंड - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे ये कुंड देखने में तो बिल्कुल साधारण सा लगता है, लेकिन इसकी खासियत आपको हैरान कर देगी। इस कुंड के बारे में कहा जाता है कि जब भी एशियाई महाद्वीप में कोई प्राकृतिक आपदा (बाढ़, तूफान, सुनामी) घटने वाली होती है, तो कुंड का पानी अपने आप बढ़ने लगता है।

विज्ञापन
know about mysterious bhimkund scientist could not find the depth of this kund
भीम कुंड - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस रहस्यमय कुंड की गहराई पता करने की कोशिश स्थानीय प्रशासन से लेकर विदेशी वैज्ञानिक और डिस्कवरी चैनल तक ने की है। लेकिन सबको निराशा ही हाथ लगी है। एक बार विदेशी वैज्ञानिकों ने कुंड की गहराई पता करने के लिए 200 मीटर पानी के अंदर तक कैमरा भेजा था, लेकिन फिर भी गहराई पता नहीं चल पाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed