फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral News: मुंबई के बाद बेंगलुरु में बेटी ने मां के साथ की ऐसी हरकत, मानवता हुई शर्मसार

Tue, 13 Jun 2023 02:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 13 Jun 2023 02:00 PM IST
विज्ञापन
karnataka daughter killed her mother stuffed the dead body in a suitcase know detail news in hindi
daughter killed her mother stuffed the dead body in a suitcase - फोटो : iStock

Viral News: लोगों के अंदर से मानवता खत्म होती जा रही है। एक मां अपने बच्चों को गर्भ में नौ महीने रखकर कई मुश्किलों का सामना करती है। इसके बाद जब बच्चे का जन्म होता है, तो वह हर दुख दर्द को सहकर उसका पालन पोषण करती है। वह खुद हजार दुख सहती है, लेकिन अपने बच्चे पर कोई आंच नहीं देती है। माता-पिता अपने बच्चों के सपने को पूरा करने के लिए जी जान लगा देते हैं। उनका सपना होता है कि बच्चा बड़ा होकर उनका नाम रोशन करे। लेकिन अब इस बीच कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है।


इस खबर को पढ़कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। बेंगलुरु में एक महिला ने अपनी मां की हत्या कर दी। इस खबर को पढ़ने के बाद हर कोई हैरान है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि कोई बेटी अपनी मां की कैसा हत्या कर सकती है? हाल के दिनों में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। बेंगलुरु की इस महिला ने अपनी मां की हत्या की जो वजह बताई है, वह भी हैरानी करने वाली है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है? 

 
karnataka daughter killed her mother stuffed the dead body in a suitcase know detail news in hindi
daughter killed her mother stuffed the dead body in a suitcase - फोटो : iStock

दरअसल, यह घटना बेंगलुरु के एक आवासीय अपार्टमेंट की है। जानकारी के मुताबिक, 39 वर्षीय महिला ने मां की हत्या के बाद शव को ट्रॉली बैग पैक किया और उसे लेकर पुलिस थाने पहुंच गई। हत्या के बाद पुलिस स्टेशन पहुंची महिला ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला ने बताया कि वह अपार्टमेंट में अपने पति के साथ रहती है। उसने अपनी मां को पहले नींद गोलियां खिलाईं और इसके बाद हत्या कर दी। 
 

karnataka daughter killed her mother stuffed the dead body in a suitcase know detail news in hindi
daughter killed her mother stuffed the dead body in a suitcase - फोटो : iStock

फिजियोथेरेपिस्ट है आरोपी महिला

मां की हत्या की आरोपी महिला की पहचान सोनाली सेन के तौर पर हुई है, जो पेशे से एक फिजियोथेरेपिस्ट है। हत्या की वजह बताते हुए महिला ने कहा कि उसके पति और मां के बीच हर दिन झगड़ा होता था। इसकी वजह से उसने अपनी मां को मार डाला। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
karnataka daughter killed her mother stuffed the dead body in a suitcase know detail news in hindi
daughter killed her mother stuffed the dead body in a suitcase - फोटो : iStock

पुलिस का बयान  

कर्नाटक के मायको लेआउट पुलिस का कहना है कि कल शव को पुलिस स्टेशन लाया गया था। आोरोपी महिला 39 वर्षीय सेनाली सेन के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

आखिर क्यों आ रहा बिपरजॉय तूफान? जानिए दुनिया के पांच सबसे खतरनाक तूफानों के बारे में, चली गई थी लाखों की जान

विज्ञापन
karnataka daughter killed her mother stuffed the dead body in a suitcase know detail news in hindi
daughter killed her mother stuffed the dead body in a suitcase - फोटो : iStock

मुंबई में लड़की की निर्मम हत्या

इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं घट चुकी हैं। मुंबई में एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड की निर्मम हत्या कर दी थी। शख्स ने हत्या के बाद लड़की के शव को टुकड़ों में काटकर बाल्टी में भरकर रखा था। इसके बाद वह शव के टुकड़ों को कुकर में उबालता और कुत्तों को खिलाता था। 

Lord Krishna: ऐसे हुई थी श्रीकृष्ण की मृत्यु, महाभारत काल से जुड़े इस रहस्य को जान विश्वास नहीं करेंगे आप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed