फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पप्पू-गप्पू की मजेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Sun, 14 Mar 2021 11:06 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 14 Mar 2021 11:06 AM IST
विज्ञापन
Jokes Very Very Funny Jokes Pappu Gappu Jokes In Hindi Chutkule Jokes In English
Jokes - फोटो : अमर उजाला

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...



------------------------------------------

एक बाबा ज्ञान दे रहे थे...
.
जन्नत में जाना चाहते हो तो मां के पांव दबा कर सोया करो...
.
.
फिर मां चाहे आपकी हो या आपके बच्चों की...
कोई फर्क नहीं पड़ता...!

Jokes Very Very Funny Jokes Pappu Gappu Jokes In Hindi Chutkule Jokes In English
Jokes - फोटो : Pixabay

एक पति ने अपने गुरु से पूछा - स्वामी जी,
पिछले कुछ समय से एक चमत्कारिक घटना घट रही है।
.
आधी रात को जब मेरी नींद खुलती है तो देखता हूं कि
मेरी पत्नी सिर तक चादर से ढंक कर सोई रहती है और
एक प्रकाश पुंज उसके सिर के पास फैला रहता है।
.
क्या मेरी पत्नी के पास कोई दैविक शक्ति है...?
.
गुरु जी बोले - बेटा अपनी बुद्धि लगाओ,
तुम्हारी पत्नी चादर के अंदर तुम्हारा मोबाइल चेक कर रही होगी।
.
दैविक शक्ति के चक्कर में ना पड़कर जल्दी से
अपने मोबाइल का पासवर्ड बदल दो,
नहीं तो भविष्य में तलाक के योग बन जाएंगे...!

Jokes Very Very Funny Jokes Pappu Gappu Jokes In Hindi Chutkule Jokes In English
Jokes - फोटो : Pixabay

एक औरत विधवा पेंशन का फॉर्म भरने गई...
.
अधिकारी - कितना समय हो गया आपके पति को गुजरे...?
.
महिला - वो तो अभी घर पर हैं।
.
अधिकारी - फिर फॉर्म क्यों भर रही हो आप...?
.
महिला - साहब, सरकारी काम में समय तो लगता है ना...!
जब तक होगा, तब तक मर ही जाएंगे...!

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes Very Very Funny Jokes Pappu Gappu Jokes In Hindi Chutkule Jokes In English
Jokes - फोटो : Pixabay

सिपाही - चल भाई, तेरे फांसी का समय हो गया।
.
कैदी - पर मुझे तो फांसी 20 दिन बाद होने वाली थी...!
.
सिपाही - जेलर साहब कह कर गए हैं कि तू उनके गांव का है,
इसलिए तेरा काम पहले...!

विज्ञापन
Jokes Very Very Funny Jokes Pappu Gappu Jokes In Hindi Chutkule Jokes In English
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू - चायपत्ती और पति में क्या समानता है, जानते हो...?
.
गप्पू - नहीं... तुम ही बताओ...!
.
पप्पू - दोनों के ही भाग्य में 'जलना' और 'उबलना' लिखा है...
.
और वो भी औरतों के हाथों...!
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed