फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जापान के पेंटर ने 19 साल पहले बनाई थी यह पेंटिंग, नीलामी में 177 करोड़ रुपये मिले

Thu, 10 Oct 2019 01:12 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 10 Oct 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
Japanese painter Yoshitomo Nara Painting Knife Behind Back sold in 177 crore rupees
'नाइफ बिहाइंड बैक' पेंटिंग - फोटो : sothebys.com

जापानी पेंटर योशितोमो नारा ने साल 2000 में एक 'कार्टून गर्ल' की पेंटिंग बनाई थी, जिसकी नीलामी छह अक्तूबर को हांगकांग के मॉडर्नस्टिक कन्वेंशन सेंटर में हुई। इस नीलामी में यह पेंटिंग रिकॉर्ड 177 करोड़ रुपये में बिकी। यह योशितोमो द्वारा बनाई गई अब तक की सबसे महंगी पेंटिंग है। 

Japanese painter Yoshitomo Nara Painting Knife Behind Back sold in 177 crore rupees
'नाइफ बिहाइंड बैक' पेंटिंग - फोटो : sothebys.com

'नाइफ बिहाइंड बैक' नाम की इस पेंटिंग को खरीदने के लिए छह लोगों ने बोली लगाई थी। सबसे हैरानी की बात तो ये है कि यह बोली महज 10 मिनट में ही खत्म हो गई और पेंटिंग बिक गई। 

Japanese painter Yoshitomo Nara Painting Knife Behind Back sold in 177 crore rupees
योशितोमो नारा की पेंटिंग - फोटो : sothebys.com

सोथेबी नीलामी घर ने इस पेंटिंग की जो कीमत तय की थी, उससे पांच गुना अधिक इसकी बोली लगाई गई। इससे पहले भी योशितोमो नारा ने कई ऐसी पेंटिंग बनाई है, जो काफी चर्चा में रही हैं। साल 1991 में उन्होंने 'लड़की के हाथ में चाकू' वाली पेंटिंग बनाई थी, जिसे सैन फ्रांसिस्को के म्यूजियम ऑफ आर्ट में प्रदर्शित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Japanese painter Yoshitomo Nara Painting Knife Behind Back sold in 177 crore rupees
स्लीपलेस नाइट (कैट) पेंटिंग - फोटो : en.thevalue.com

योशितोमो नारा ने साल 1999 में भी 'स्लीपलेस नाइट (कैट)' शीर्षक वाली एक लड़की की पेंटिंग बनाई थी, जो करीब 31 करोड़ रुपये में बिकी थी। उनकी पेंटिंग एशिया में पेंटिंग के शौकीनों के बीच खूब लोकप्रिय है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed