फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जापान में बना है ये विशाल रोबोट, जिसे चलते देख पावर रेंजर्स की आ जाएगी याद

Mon, 28 Sep 2020 09:00 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 28 Sep 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
japan giant gundam robot who look like power rangers video goes viral on social media
RX-78 - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड की साइंस फिक्शन सिनेमा में अजीब तरह के मशीन मैन दिखाए जाते हैं, जो हर उम्र के दर्शकों के बीच आकर्षण के केंद्र होते हैं। वहीं कुछ सिनेमा में पावर रेंजर्स दिखाए गए हैं, जो हीरो की तरह काम करते हुए दुश्मनों से लड़ते थे। तब हम सभी का अपना एक पसंदीदा पावर रेंजर होता था। ठीक इसी तर्ज पर जापान के योकोहामा शहर में स्थित Gundam फैक्ट्री ने असली रोबोट बनाया गया है।

japan giant gundam robot who look like power rangers video goes viral on social media
RX-78 - फोटो : सोशल मीडिया

जापानी कंपनी गुंडम ने अपने इस रोबोट का नाम RX-78 रखा है। इस रोबोट की ऊंचाई 60 फीट और वजन करीब 25 टन के आसपास है। आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि यह रोबोट कितना विशाल है। बता दें कि इस रोबोट को जापान की एक मशहूर एनिमेटिड सीरीज के काल्पनिक कैरेक्टर गुंडम के तर्ज पर तैयार किया गया है, जो साल 1970 के जमाने की चर्चित सीरीज रही है।

japan giant gundam robot who look like power rangers video goes viral on social media
rx 78 gundam robot - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर इन दिनों इस रोबोट की वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में यह रोबोट मूव करता नजर आ रहा है। यह विशाल रोबोट अपने कदम आगे बढ़ा रहा है और जमीन पर बैठ रहा है। इस रोबोट की क्रिया को देखकर पब्लिक हैरान है। RX-78 रोबोट का मूविंग स्टाइल सबसे ज्यादा आकर्षित करता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
japan giant gundam robot who look like power rangers video goes viral on social media
RX-78 - फोटो : सोशल मीडिया

इस रोबोट की निर्माण करने वाली कंपनी गुंडम फैक्ट्री डॉट नेट ने बताया कि दुनियाभर से जानकारी इकट्ठा कर इसका निर्माण कराया गया है। फिलहाल ये रोबोट टेस्टिंग मोड में चल रहा है। लेकिन यह बात अभी तक नहीं पता चल पाया है कि तैयार होने के बाद कंपनी इससे किस तरह से काम लेगी।

विज्ञापन
japan giant gundam robot who look like power rangers video goes viral on social media
RX-78 - फोटो : सोशल मीडिया

RX-78 रोबोट को बनाने वाली कंपनी के अनुसार इस रोबोट का बाहरी निर्माण इसी साल जुलाई में ही पूरा हो चुका था और इसे आधिकारिक तौर पर अक्टूबर 2020 में फाइनली पेश किया जाना तय था। लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के कारण इसका सार्वजनिक अनावरण स्थगित कर दिया गया है। कंपनी जल्द ही इसके अनावरण की नई तारीख तय करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed