{"_id":"61c56b4e082bc51343463326","slug":"james-webb-space-telescope-launch-know-all-details-about-this-mission-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"James Webb Space Telescope Launch: आखिर इस टेलीस्कोप में लगे 25 लाख रुपये के सोने की क्यों हो रही है इतनी चर्चा? ये है वजह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
James Webb Space Telescope Launch: आखिर इस टेलीस्कोप में लगे 25 लाख रुपये के सोने की क्यों हो रही है इतनी चर्चा? ये है वजह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 24 Dec 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप लॉन्च
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ब्रह्मांड को लेकर इंसानी आंखें सदा से उत्सुक रही हैं। दूर अंतरिक्ष को निहारते वक्त ऐसे कई सवाल हमारे जहन में उठते हैं, जिनका उत्तर हमें अब तक पता नहीं लग पाया है। ये अनंत असीमित ब्रह्मांड अपने भीतर कई रहस्यों को छुपाए हुए है, जिनको जानने के लिए इंसानी मस्तिष्क सदा से उत्सुक रहा है। इन्हीं रहस्यों को सुलझाने के लिए Nasa, यूरोपियन स्पेस एजेंसी और कनाडियन स्पेस एजेंसी द्वारा तैयार किया गया James Webb Space Telescope25 दिसंबर के दिन एरियन रॉकेट के जरिए लॉन्च होने जा रहा है। हब्बल का उत्तराधिकारी कहा जाने वाला ये टेलीस्कोप उससे 100 गुना ज्यादा शक्तिशाली है। James Webb Space Telescope अंतरिक्ष की सुदूर गहराइयों को देखने में सक्षम होगा। इसके अलावा ये उन अकाशगंगाओं के बारे में पता लगाएगा, जिनका फॉर्मेंशन बिग बैंग के बाद हुआ था। आप इस टेलीस्कोप की काबिलियत का पता इस बात से लगा सकते हैं कि अगर इसको चांद पर रख दिया जाए, तो ये पृथ्वी पर उड़ रही एक मक्खी को भी आसानी से डिटेक्ट कर सकेगा। इसे बनाने में करीब 9.7 बिलियंस डॉलर का खर्चा आया है।
2 of 6
जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप लॉन्च
- फोटो : Istock
इस टेलीस्कोप में कई विशेष उपकरणों को लगाया गया है। हालांकि, इसमें लगा सोना इन दिनों काफी चर्चा का विषय बन हुआ है। जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप के ऑप्टिक्स पर करीब 25 लाख रुपये के सोने की परत को चढ़ाया गया है। इसके ऑप्टिक्स को 48 ग्राम सोने से कोट किया गया है। इस कारण ये दुनिया का पहला ऐसा स्पेस टेलिस्कोप है, जिसको बनाने में सोने का उपयोग किया गया है। आप में से कई लोग सोच रहे होंगे कि आखिर इसमें सोने का उपयोग क्यों किया गया है? आइए जानते हैं इसके बारे में -
3 of 6
जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप लॉन्च
- फोटो : Istock
सोना एक गैर प्रतिक्रिया करने वाला धातु है। ऐसे में अंतरिक्ष में लॉन्च होने के बाद कोई दूसरा पदार्थ इसके ऑप्टिक्स को रियेक्ट करके जल्द खराब नहीं कर सकेगा। इस कारण टेलीस्कोप के ऑप्टिक्स लंबे समय तक टिकाऊ रहेंगे। सोने की परत टेलीस्कोप पर पड़ने वाली वाली इंफ्रारेड लाइट में से 99 प्रतिशत प्रकाश को रिफ्लेक्ट कर देगी। ऐसे में टेलीस्कोप ठंडा रहेगा। इन्हीं चीजों को ध्यान में रखकर टेलीस्कोप के ऊपर सोने का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप लॉन्च
- फोटो : Pixabay
ब्रह्मांड के जन्म को लेकर हमारे बीच कई थ्योरीज और मान्यताएं हैं। उनमें से सबसे स्थापित सिद्धांत बिग बैंग का है। बिग बैंग थ्योरी के मुताबिक ब्रह्मांड का सारा कुछ महज एक बिंदु में कैद था। अचानक हुए एक महाविस्फोट के बाद ये दुनिया अस्तित्व में आई। हालांकि, बिग बैंग के बाद ये ब्रह्मांड कैसे बना? इसको लेकर हमारे पास ज्यादा जानकारी नहीं है। इसी जानकारी को जुटाने का काम ये टेलीस्कोप करेगा। ये ब्रह्मांड को इंफ्रारेड वेवलेंथ की नजर से देखेगा।
विज्ञापन
5 of 6
जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप लॉन्च
- फोटो : Twitter/@NASAWebb
जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप आने वाले समय में अंतरिक्ष से जुड़े रिसर्च के कई नए आयाम खोलने वाला है। ये डार्क एनर्जी, गैलेक्सी फॉर्मेशन, तारों का जीवन चक्र आदि कई जटिल विषयों के बारे में बारीक जानकारी इकट्ठा करेगा। इस विशालकाय टेलीस्कोप में कई तरह के विशेष उपकरणों को लगाया गया है। ये लंबी दूरी से सफर करके आ रही इंफ्रारेड तरंगों को पकड़ने में भी काबिल होगा। ये लाइट को ऑब्जर्व करके करोड़ों प्रकाश वर्ष दूर स्थित प्लेनेट के बारे में काफी कुछ पता लगा सकेगा। ऐसे में एग्जोप्लेनेट की खोज करने में जेम्स वेब एक मील का पत्थर साबित होने वाला है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।