फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alien News: क्या ब्रह्मांड में एलियंस हैं? या सिर्फ धरती पर जीवन है, नासा ने कही ये बड़ी बात

Mon, 31 Jul 2023 07:42 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 31 Jul 2023 07:42 PM IST
विज्ञापन
is Aliens Are Real Know What The Us Space Agency Nasa Said On David Grusch Ufo Whistleblower
Alien News - फोटो : iStock

 Alien News: क्या ब्रह्मांड में धरती के अलावा भी जीवन है? दुनियाभर के वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एलियन की खोज से जुड़े मिशने में रेडियो सिग्नल से लेकर स्पेसक्राफ्ट तैनात किए हैं। नासा ने मंगल ग्रह पर जीवन के सबूत के लिए रोवर भेजे हैं। हालांकि अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिल पाया है जिससे साबित हो सके कि एलियंस हैं। आइए जानते हैं कि ब्रह्मांड में एलियंस हैं या नहीं, इस पर नासा का क्या कहना है? 



अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा की तरफ से कहा गया है कि अभी तक एलियन की खोज नहीं हो पाई है। हालांकि इसको नकारा नहीं जा सकता है। नासा की खगोलविज्ञानी लिंडसे हेज का कहना है कि हम सभी सबसे मुश्किल सवाल का जवाब तलाश रहे हैं कि क्या धरती के अलावा कहीं और जीवन है या नहीं? आखिर दुनिया में एक बार फिर एलियन को लेकर बहस क्यों छिड़ गई है। 

is Aliens Are Real Know What The Us Space Agency Nasa Said On David Grusch Ufo Whistleblower
Alien News - फोटो : iStock

दरअसल अमेरिका के पूर्व खुफिया अधिकारियों ने चौंकाने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि अमेरिका के पास एक यूएफओ मौजूद है। यह दावा अमेरिका के पूर्व खुफिया अधिकारी डेविड ग्रुश ने किया है। उनका कहना है कि यूएफओ के अलावा अमेरिका के पास एलियन का शव भी है। हालांकि उन्होंने कहा कि वह इसकी पुष्टि नहीं कर सकते।
 

is Aliens Are Real Know What The Us Space Agency Nasa Said On David Grusch Ufo Whistleblower
Alien News - फोटो : iStock

नासा की खोज

नासा लंबे समय से ब्रह्मांड के रहस्यों को जानने की कोशिश कर रहा है, लेकिन प्रयासों के बावजूद अभी तक एलियन जीवन को नहीं खोज सका है। डॉ. हेज ने कहा कि हम ऐसी जगहों की खोज करते हैं, जहां पर जीवन हो सकता है। 

Supermoon 2023: आसमान में दिखेगा बेहद दुर्लभ नजारा, जानिए क्या है स्टर्जन मून

विज्ञापन
विज्ञापन
is Aliens Are Real Know What The Us Space Agency Nasa Said On David Grusch Ufo Whistleblower
Alien News - फोटो : iStock
उन्होंने कहा कि हमने अब दूसरों ग्रहों पर भी जीवन की खोज शुरू की है। मंगल ग्रह पर पांच रोवर और चार लैंडर भेजे गए हैं। उनके शानदार कैमरे मंगल ग्रह की तस्वीर खींच रहे हैं। उनका कहना है कि अभी हम उसका एक छोटा भाग देख सके हैं। सौरमंडल में कई और स्थान हैं, जहां जीवन हो सकता है। 
 

Vladimir Putin News: जानिए कौन है पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना, सिक्योरिटी गार्ड से चल रहा अफेयर!

विज्ञापन
is Aliens Are Real Know What The Us Space Agency Nasa Said On David Grusch Ufo Whistleblower
Alien News - फोटो : iStock
यहां पर भी जीवन की संभावना

शनि के चंद्रमा एन्सेलेडर और बृहस्पति के चांद यूरोपा जैसे बर्फीले चांद पर जमीन के अंदर महासागर छिपे हैं। संभावना जताई जा रही है कि इन महासागरों में जीवन हो सकता है। इसके अलावा नासा दूसरे तारों के आस-पास मौजूद ग्रहों की भी खोज कर रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed