Ireland No Snake Country: धरती पर बेहद खतरनाक सांप पाए जाते हैं। कई इतने खतरनाक होते हैं कि कांट लें, तो पलभर में इंसान की मौत हो सकती है। इसकी वजह से सांप का नाम सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। कई लोग तो ऐसे होते हैं कि सांप की फोटो देखकर ही डर जाते हैं। दुनिया में तीन हजार से अधिक सांप की प्रजातियां पाई जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा देश है, जहां पर एक भी सांप नहीं मिलते हैं।
Snake: इस देश में नहीं पाए जाते हैं एक भी सांप, इसके पीछे की वजह है बेहद दिलचस्प, जानकर हो जाएंगे हैरान
दुनिया में आयरलैंड एक ऐसा देश है, जहां पर सांप नहीं पाए जाते हैं। सांप न पाए जाने के पीछे की वजह भी बेहद दिलचस्प है। इस देश में सांप न होने की पीछे पौराणिक वजह है।
बताया जाता है कि आयरलैंड में सेंट पैट्रिक नाम के एक संत थे। सेंट पैट्रिक ने ईसाई धर्म की रक्षा के लिए देशभर के सांपों को एक साथ घेर लिया था। इसके बाद उन्होंने सांपों को आयरलैंड से बाहर निकालकर समुद्र में फेंक दिया था। उन्होंने 40 दिन तक भूखे पेट रहकर यह कार्य किया था।
क्या कहते हैं वैज्ञानिक
वैज्ञानिक बताते हैं कि आयरलैंड में कभी सांप नहीं रहते थे। जीवाश्म अभिलेख विभाग में भी इस देश में सांपों के होने का रिकॉर्ड नहीं है। आयरलैंड में सांप न मिलने के पीछे एक और कहानी है।
Science News: ब्रह्मांड में हमेशा गूंजती है यह आवाज, वैज्ञानिकों की खोज से दुनिया हैरान
आयरलैंड में थे सांप
दूसरी कहानी के मुताबिक, आयरलैंड में सांप पाए जाते थे, लेकिन बहुत अधिक ठंड होने की वजह से विलुप्त हो गए। इसीलिए माना जाता है कि बहुत अधिक ठंड होने की वजह से यहां पर सांप नहीं मिलते हैं।
Ajab-Gajab: इस गांव के हर घर का दरवाजा है हरा, नहीं खरीद सकता है कोई अपना घर, जानिए क्या है अजीबोगरीब नियम