{"_id":"623575e277e9a261be1bb580","slug":"glenn-maxwell-marries-girlfriend-vini-raman-ahead-of-ipl-2022-glenn-maxwell-vini-raman-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Glenn Maxwell Wedding: मैक्सवेल ने गर्लफ्रैंड विनी रमन के साथ शादी रचाई, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Glenn Maxwell Wedding: मैक्सवेल ने गर्लफ्रैंड विनी रमन के साथ शादी रचाई, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 19 Mar 2022 12:35 PM IST
सार
ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल शनिवार को गर्लफ्रैंड विनी रमन के साथ शादी के बंधन में बंध गए। विनी भारतीय मूल की हैं। दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई।
विज्ञापन
1 of 8
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेलने वाले दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल गर्लफ्रैंड विनी रमन के साथ शादी के बंधन में बंध गए। विनी भारतीय मूल की हैं। दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई।
2 of 8
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन
- फोटो : सोशल मीडिया
विनी ने पोस्ट के साथ कई तरह के इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही '18.3.2022' की तारीख भी लिखी गई है। यह दर्शाता है कि दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन दो साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस जोड़ी ने फरवरी 2020 में इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सगाई की घोषणा की थी।
मैक्सवेल और विनी की तस्वीरें सबसे पहले 2017 में सोशल मीडिया पर सामने आईं थीं। मैक्सवेल को 2019 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट अवॉर्ड्स के दौरान विनी रमन के साथ देखा गया था। रमन मेलबर्न में स्थित फार्मासिस्ट है। वह ऑस्ट्रेलियाई शहर में रहने वाले एक तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन
- फोटो : सोशल मीडिया
मैक्सवेल ने इस साल ऑस्ट्रेलिया के लिए पिछली बार श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेला था। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में श्रीलंका को 5-0 से हरा दिया था। मैक्सवेल शानदार फॉर्म में थे और वह 138 रन के साथ सीरीज में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इसके साथ ही उन्होंने एक विकेट भी हासिल किया।
विज्ञापन
5 of 8
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन
- फोटो : सोशल मीडिया
मैक्सवेल अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के आगामी सत्र में आरसीबी के लिए मैदान में उतरेंगे। आरसीबी अपने अभियान की शुरुआत 27 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में करेगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।