फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तकनीक की मदद से रेगिस्तान पर हो रहा है ये अनोखा कमाल

Wed, 09 Oct 2019 03:15 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 09 Oct 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
interesting news grow fruit and vegetables in the deserts of five countries
प्रतीकात्मक तस्वीर

विज्ञान और तकनीक के विकास से लोगों का जीवन को दिन प्रतिदिन सहज बनता जा रहा है। तकनीक ने हमें वो सुख-सुविधाएं प्रदान की है, जिसके बारे में हम कभी सोच नहीं सकते थे। किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में तकनीक के विकास का महत्वपूर्ण योगदान है। नई-नई तकनीक ऐसा काम करते जा रहे हैं, जिसे करना कुछ समय पहले असंभव सा लगता था। अब इस तकनीक का ऐसा विकास हुआ है कि रेगिस्तान पर भारी मात्रा में फल और सब्जियां उगाई जा रही हैं। साधारण तौर पर रेगिस्तान का वातावरण अत्यंत गर्म होता है। लेकिन इसके बावजूद तकनीक का इस्तेमाल कर हजारों किलो फल व सब्जियां उगाई जा रही हैं।

Trending Videos
interesting news grow fruit and vegetables in the deserts of five countries
प्रतीकात्मक तस्वीर

रेगिस्तान में समुद्र के खारे पानी और सौर ऊर्जा का इस्तेमाल कर वैज्ञानिकों ने फल, टमाटर और खीरा जैसी सब्जियों को उगाने की तकनीक विकसित की है। दरअसल, ब्रिटेन की ग्रीनहाउस कंपनी सीवाटर ग्रीनहाउस ने ऑस्ट्रेलिया, आबूधाबी, सोमालीलैंड, ओमान और टेनेराइफ के रेगिस्तानों पर एक नवीनतम तकनीक वाली ग्रीनहाउस बनाई है। रेगिस्तान में होने वाली अत्यंत गर्मी से बचने के लिए इस ग्रीनहाउस में मोटे गत्तों का खास तरह से इस्तेमाल कर ठंडक की व्यवस्था की गई है। कंपनी की यह तकनीक बिल्कुल सफल है, जिससे भारी मात्रा में फल और सब्जियां उगाई जा रही हैं।

interesting news grow fruit and vegetables in the deserts of five countries
प्रतीकात्मक तस्वीर

रेगिस्तान क्षेत्र में बने इस ग्रीनहाउस को शीशे से बनाया गया है। ग्रीनहाउस को कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह अंदर के वातावरण को अनुकूल रखता है। इस ग्रीन हाउस के अंदर ठंडक और नमी बनाए रखने के लिए गत्तों से बने कूलिंग हाउस का निर्माण किया गया है। कूलिंग हाउस बनाने में लगे गत्तों को गीला किया जाता है और जब गत्तों पर बाहर से गर्म हवा पड़ती है तो वाष्पीकरण की वजह से भीतर का तापमान कम हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
interesting news grow fruit and vegetables in the deserts of five countries
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गत्तों को गीला करने के लिए सोलर पंप लगाए गए हैं। यह पंप गत्तों के ऊपर समुंद्र का खारा पानी छिड़कते हैं। यह पानी गत्ते की दीवारों से होता हुआ वाष्पित हो जाता है। वाष्पीकरण होने की वजह से ग्रीनहाउस के अंदर ठंडक पैदा हो जाती है। ग्रीन हाउस की इस अनोखी तकनीक के माध्यम से अंदर का वातारण खेती के अनुकूल हो जाता है।

विज्ञापन
interesting news grow fruit and vegetables in the deserts of five countries
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

समुद्र के खारे पानी के वजह से गत्तों पर नमक भी जमा हो जाता है। इस नमक के जमा होने के भी दो फायदे हैं। एक तो नमक के वजह से गत्ते मजबूत बनते हैं और दूसरा इस नमक को व्यावसायिक तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed