Interesting Facts: भारत के चंद्रयान-3 मिशन के लाॅन्च होने के बाद चंद्रमा की चर्चा चारों तरफ हो रही है। चंद्रयान-3 का दूसरा और फाइनल डीबूस्टिंग ऑपरेशन पूरा हो चुका है। इसके बाद अब विक्रम लैंडर की चंद्रमा से न्यूनतम दूरी 25 किमी और अधिकतम दूरी 134 किलोमीटर रह गई है। अब 23 अगस्त को सफल लैंडिंग का इंतजार है। आज हम आपको चंद्रमा की रोशनी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य के बारे में बताते हैं...
क्या आपको पता है कि धरती पर चांद की रोशनी कैसे पहुंचती है और कितना समय लगता है? हम आपको ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब बताएंगे। अंधरे में चमकने वाले चांद की अपनी कोई रोशनी नहीं है। तो आखिर चांद कैसे चमकता है? विज्ञान के मुताबिक, सूर्य का प्रकाश चांद की सतह से टकराकर धरती पर पहुंचता है। इसकी वजह से रात में चंद्रमा चमकता है। चांद से कोई भी रोशनी धरती पर सीधे नहीं पहुंचती है।