{"_id":"5ece88bf8ebc3e903e71a84e","slug":"interesting-facts-about-world-can-shock-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया के 5 रोचक तथ्य, जिनके बारे में जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया के 5 रोचक तथ्य, जिनके बारे में जानकर रह जाएंगे हैरान
यह दुनिया जितनी खूबसूरत है, उतनी ही रोचक भी है। आपने इस दुनिया से जुड़े कई ऐसे रोचक तथ्यों के बारे में सुना होगा, जो लोगों को हैरान कर देते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानने के बाद शायद आप उसपर यकीन करने से पहले कई बार सोचेंगे।
2 of 5
नामीबिया में रेगिस्तान से मिलता समुद्र
- फोटो : Social media
नामीबिया में एक ऐसी जगह है, जहां अटलांटिक महासागर यहां के वेस्ट कोस्ट रेगिस्तान से मिलता है। यह दुनिया का सबसे पुराना रेगिस्तान है, जो करीब साढ़े पांच करोड़ साल से भी ज्यादा पुराना है। खास बात ये है कि यहां दिखने वाले रेत के टीले पूरी दुनिया में सबसे बड़े हैं।
3 of 5
कपास
- फोटो : Social media
आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि नोट कागज के बनते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि नोट कागज के नहीं बल्कि कपास के बनते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि कपास कागज की तुलना में अधिक मजबूत होते हैं और वो जल्दी फटते नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हरियल पक्षी
- फोटो : Social media
महाराष्ट्र का राजकीय पक्षी हरियल एक ऐसा पक्षी है, जो कभी धरती पर अपना पैर नहीं रखता। इन्हें ऊंचे-ऊंचे पेड़ वाले जंगल पसंद हैं। हरियल पक्षी अक्सर अपना घोंसला पीपल और बरगद के पेड़ पर बनाना पसंद करते हैं। ये सामाजिक प्राणी हैं और अधिकतर झुंड में ही पाए जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ब्राजील का एक वॉटर फॉल
- फोटो : Social media
दुनियाभर में पीने के पानी की किल्लत कितनी ज्यादा है, ये तो जगजाहिर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर वो कौन सा देश है, जहां दुनिया में सबसे ज्यादा पीने लायक पानी है? अगर नहीं, तो हम आपको बता दें कि इस देश का नाम है ब्राजील, जहां नवीकरणीय जल संसाधनों की उच्चतम मात्रा है, जो कुल 8,233 घन किलोमीटर है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।