फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: ये है दुनिया का सबसे दुर्लभ हीरा, 218 करोड़ में हुआ नीलाम

Wed, 26 May 2021 10:43 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 26 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
interesting facts about the sakura purple pink diamond selling for 218 crores
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हीरा सभी रत्नों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है और यही वजह है कि इसकी कीमत भी बाकी सभी रत्नों से अधिक होती है। हांगकांग में 'द सकूरा' नामक दुर्लभ और बेहद आकर्षक पर्पल-पिंक हीरे की नीलामी हुई। इस नीलामी का आयोजन क्रिस्टीज ज्वेलरी डिपार्टमेंट के द्वारा किया गया था। द सकूरा का वजन 15.81 कैरेट है, जो पर्पल-पिंक हीरों में सबसे अधिक है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हीरा काफी खास इसलिए भी है, क्योंकि ये अबतक का सबसे बड़ा पर्पल-पिंक हीरा है।

interesting facts about the sakura purple pink diamond selling for 218 crores
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिस्टीज ज्वेलरी डिपार्टमेंट के विकी सेक ने बताया कि पर्पल-पिंक हीरे की नीलामी ऐतिहासिक है। 29.3 मिलियन डॉलर यानी करीब 218 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ ये हीरा अबतक का सबसे महंगा पर्पल-पिंक हीरा बन गया है। आपको बता दें कि इस हीरे को प्लैटिनम और सोने की अंगूठी में फिट करके नीलाम किया गया।

interesting facts about the sakura purple pink diamond selling for 218 crores
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विकी सेक ने बताया कि नीलामी के दौरान ये हीरा आकर्षण का केंद्र बना हुआ था और हर किसी को अपनी और आकर्षित कर रहा था। बता दें कि गुलाबी हीरे में आम तौर पर 'बहुत अधिक दाने' होते हैं, जिससे यह रत्न 'बहुत दुर्लभ' हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
interesting facts about the sakura purple pink diamond selling for 218 crores
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल भी 14.8 कैरेट के पर्पल-पिंक हीरा 'द स्पिरिट ऑफ रोज' की नीलामी 196 करोड़ रुपये में हुई थी। हालांकि, 'द सकूरा' हीरे के वजन और नीलामी की कीमत ने उसका रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

विज्ञापन
interesting facts about the sakura purple pink diamond selling for 218 crores
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पर्पल-पिंक हीरा 'द सकूरा' को एशिया के एक ग्राहक ने सबसे महंगी बोली लगाकर खरीदा है। क्रिस्टीज ज्वेलरी ने खरीदार के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed