दुनिया में तरह-तरह के लोग रहते हैं। हर किसी की अपनी कोई न कोई विशेषता होती है। हर इंसान का कद, रंग, रूप, गुण एक दूसरे इंसान से अलग होता है। कुछ लोग अपने कार्य क्षेत्र में ऐसा काम कर जाते हैं जिससे उनका नाम विश्व इतिहास में लिखा जाता है। वहीं कुछ लोग अपनी शारीरिक विशेषता के कारण दुनिया में प्रसिद्ध हो जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने कद के कारण पूरी दुनिया में मशहूर हैं। हैरानी की बात ये है कि आज तक इनके लंबाई का रिकॉर्ड कोई भी व्यक्ति तोड़ नहीं पाया। दुनिया के सबसे लंबे व्यक्ति का नाम रॉबर्ट वॉड्लो है। पिछले 81 साल से उनकी लंबाई का ये विश्व रिकॉर्ड आज तक कोई तोड़ नहीं पाया है। रॉबर्ट का जन्म 1918 में हुआ और 1940 में उनकी मौत भी हो गई। आइए जानते हैं दुनिया के सबसे लंबे व्यक्ति के बारे में.........
Tallest Man: ये है इतिहास का सबसे लंबा इंसान, 22 साल की उम्र में हो गई थी मौत
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश मिश्रा
Updated Wed, 26 Jan 2022 08:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन