फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aliens News: धरती पर एस्टेरॉयड से हमला कर सकते हैं एलियंस, अमेरिकी प्रोसेफर ने किया डराने वाला दावा

Wed, 26 Jan 2022 06:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 26 Jan 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
aliens can use asteroid as war against earth human us professor paul springer claim
धरती पर एस्टेरॉयड से हमला कर सकते हैं एलियंस - फोटो : Pixabay

एलियंस को लेकर कई दावे किए जाते हैं। अब इस बीच एक अमेरिकी प्रोफेसर ने डराने वाला दावा किया है। प्रोफेसर का दावा है कि एलियंस (Aliens) एस्टेरॉयड (Asteroids) को बमों बदल देंगे और इससे धरती पर हमला करेंगे। इस हमले में शहर और धरती पर मौजूद सभी संसाधन तबाह हो जाएंगे। एक्सपर्ट का दावा है कि हमले से पहले एलियंस UFO के माध्यम से धरती का जायजा लेंगे। प्रोफेसर पॉल स्प्रिंगर अलबामा में यूएस एयर कमांड एंड स्टाफ कॉलेज के प्रोफेसर हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में यह बातें कही हैं। 



पेंटागन ने बीते साल एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी जिसमें एलियंस के दावों को खारिज कर दिया गया था। हालांकि अमेरिका के आसमान में अज्ञात वस्तु उड़ने की बात कही गई थी। प्रोफेसर स्प्रिंगर ने कहा था कि ऐसा कुछ आसमान में है जिसको अमेरिका नहीं समझा सकता है। स्प्रिंगर का कहना है कि एलियंस हमला करते हैं, तो ठीक वैसा ही होगा जैसा यूरोपियों ने अमेरिका पर 300 साल पहले किया था। उस दौरान सभी संसाधन खत्म हो गए थे और मूल निवासियों का सफाया हो गया था। 

aliens can use asteroid as war against earth human us professor paul springer claim
धरती पर एस्टेरॉयड से हमला कर सकते हैं एलियंस - फोटो : iStock


प्रोफेसर ने दावा किया एलियंस खानाबदोश हो सकते हैं और अपने संसाधनों को छिपाने के लिए ग्रहों की खोज कर सकते हैं। स्प्रिंगर का दावा है कि एलियंस पृथ्वी के परमाणु हथियारों को लेजर और ऐस्टरॉइड का इस्तेमाल खर खत्म कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बेहद खतरनाक वायरस हथियार के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं जो धरती पर इंसानों की आबादी का सफाया कर दें। 

aliens can use asteroid as war against earth human us professor paul springer claim
अंटार्कटिका में है एलियंस का ठिकाना! - फोटो : iStock

प्रोफेसर ने दावा किया है ये भी हो सकता है कि एलियंस इंसानों से संपर्क करना चाहते हैं। वह सामान्य औजारों का अपने हथियार को बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रोफेसर पॉल स्प्रिंगर का कहना है कि सेना के पास किसी हमले से बचने के लिए विकल्प हैं। सेना की प्राथमिकताएं होंगी इंसान के अस्तित्व की रक्षा करना और एलियंस की तकनीक पर कंट्रोल करना। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed