फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑक्टोपस से जुड़े कुछ रोचक तथ्य, जिसके होते हैं तीन दिल और नौ दिमाग

Thu, 15 Oct 2020 11:15 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 15 Oct 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
Interesting and strange facts about octopus
ऑक्टोपस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

दुनिया में हजारों-लाखों जीव हैं और उनमें से कुछ इतने विचित्र हैं कि उन्हें देखकर बेहद हैरानी होती है। इन्ही में से एक है ऑक्टोपस। ये समुद्री जीव हैं, जो समुद्र की गहराइयों में या समुद्र तट पर रहते हैं और सुबह-शाम भोजन की तलाश में समुद्र के ऊपरी हिस्से में आते हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ऑक्टोपस की दो-चार नहीं बल्कि 300 के करीब प्रजातियां हैं और ये दुनिया के हर महासागर में रहते हैं। इस जीव को भारत में 'अष्टबाहु' के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इनकी आठ भुजाएं होती हैं और सबसे हैरानी की बात तो ये है कि बहुत ज्यादा भूख लगने पर वो अपनी ही भुजाएं खा जाते हैं। आइए जानते हैं ऑक्टोपस से जुड़े कुछ रोचक तथ्य...

Interesting and strange facts about octopus
ऑक्टोपस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

ऑक्टोपस के तीन दिल होते हैं, जिसमें से दो खून की सप्लाई करने का काम करते हैं और तीसरा उस खून को शरीर के सभी अंगों तक पहुंचाने का काम करता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इनके खून का रंग नीला होता है। दरअसल, उनके खून में तांबे की मात्रा ज्यादा होती है, जिस वजह से उनके खून का रंग नीला हो जाता है। 

Interesting and strange facts about octopus
ऑक्टोपस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

ऑक्टोपस का जीवन काल बहुत कम होता है। इनकी कुछ प्रजातियां तो महज छह महीने ही जिंदा रहती हैं जबकि कुछ पांच साल तक भी जीते हैं। हालांकि इनका दिमाग बहुत तेज होता है, क्योंकि इनके पास एक-दो नहीं बल्कि नौ दिमाग होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Interesting and strange facts about octopus
ऑक्टोपस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

ऑक्टोपस की कुछ प्रजातियां बहुत ही जहरीली होती हैं। इतनी जहरीली कि अगर वो इंसान को एक बार काट लें तो उनकी मौत भी हो सकती है। यही वजह है कि कुछ वैज्ञानिक उन्हें समुद्र की गहराई का राक्षस भी कहते हैं। 

विज्ञापन
Interesting and strange facts about octopus
ऑक्टोपस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

आज से करीब 63 साल पहले यानी साल 1957 में दक्षिणी कनाडा में एक विशाल ऑक्टोपस मिला था, जिसका वजन करीब 270 किलोग्राम था और उसकी भुजाएं पांच मीटर लंबी थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed