फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस हालत में डॉक्टर के पास खुद का इलाज कराने पहुंचा कुत्ता, वीडियो वायरल

Tue, 25 Jun 2019 02:22 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Tue, 25 Jun 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
Injured Dog reached pharmacy video viral
- फोटो : twitter
सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो कभी हमें हैरान कर देते हैं तो कभी इमोशनल कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो एक स्ट्रीट डॉग और फार्मासिस्ट का है जो आपके दिल को पिघला सकता है। वैसे तो कोई भी जानवर अपने दिल की बात इंसानों से साझा नहीं कर पाता है। लेकिन वीडियो में फॉर्मेसी के दरवाजे पर खड़े कुत्ते के चेहरे पर साफ तौर पर चोट का दर्द नजर आ रहा है। 





 
Injured Dog reached pharmacy video viral
- फोटो : twitter

वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि कुत्ता कई मिनटों तक दरवाजे के पास खड़ा रहा और फार्मेसिस्ट को इसकी ड्यूटी करते हुए देखता रहा। फार्मेसिस्ट बानू केंगिज कुत्ते की तकलीफ को समझ गईं और उसके पास जाकर देखा तो कुत्ते के पंजे में चोट लगी हुई थी। 

Injured Dog reached pharmacy video viral
- फोटो : twitter

वायरल हो रहे वीडियो में कुत्ते के पंजे से खून बहते और बानू केंगिज कुत्ते के घाव को साफ करके दवा लगाती हुई नजर आ रही हैं। चोट से राहत मिलने के बाद कुत्ता खुसी जताते हुए अपना पंजा फार्मेसिस्ट के हाथ पर रख देता है। और जमीन पर लेट जाता है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Injured Dog reached pharmacy video viral
- फोटो : twitter

इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है। ट्विटर यूजर बैडोर्स ने इस वीडियो को शेयर किया है और अभी तक इस वीडियो को सोशल मीडिया पर 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं अब तक इस वीडियो पर एक लाख से ज्यादा लाइक भी आ चुके हैं। 

विज्ञापन
Injured Dog reached pharmacy video viral
- फोटो : twitter

फार्मेसिस्ट ने ना सिर्फ कुत्ते का इलाज किया बल्कि इसे खाना और पानी भी दिया। बानू ने अमेरिकी मीडिया से बात करते हुए बताया कि इलाज कराने के बाद कुत्ता मेरे सामने ऐसे लेट गया जैसे धन्यवाद कहना चाहता हो। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed