भारत विविधताओं का देश है। आज भी देश में ऐसी कई जगहें हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक आपको ऐसी-ऐसी जगहें देखने को मिलेंगी जो हैरान करती हैं। गोवा के बीच, शिमला की टॉय ट्रेन, राजस्थान के किले, ताजमहल, कश्मीर की वादियां, दक्षिण में मंदिरों की कलाकृतियां जैसी अनेकों ऐसी चीजें हैं जिन्हें देखने के लिए देश ही नहीं विदेश से भी पर्यटकों का आना लगा रहता है। इसी कड़ी में आपको आज ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं। इस जगह के बारे में खुद देश के बड़े उद्योगपतियों में शामिल आनंद महिंद्रा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए बताया है। उन्होंने अपनी इस पोस्ट में भारत की सबसे अंतिम दुकान के बारे में जानकारी शेयर की है। वैसे तो देश में हर गांव-शहर की गली में छोटी-बड़ी दुकानें देखने को मिल जाएंगी, लेकिन भारत की अंतिम दुकान के बारे में जानना बेहद ही हैरान करने वाला है। आइए जानते हैं भारत की अंतिम दुकान के बारे में...
अजब गजब: इस दुकान के बाद खत्म हो जाती है हिंदुस्तान की सीमा, जानिए इस जगह के बारे में
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश मिश्रा
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन