Indian Railways: भारत में ज्यादातर लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं। रेल यात्रा सस्ती और आरामदायक है। भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन माना जाता है। दुनिया में भारतीय रेलवे चौथा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। भारत में रेलवे स्टेशन की कुल संख्या करीब 8000 है। समय के साथ ही भारतीय ट्रेनों में काफी बदलाव आया है। भारतीय रेलवे काफी एडवांस है और यहां की ट्रेन, स्टेशन काफी हाइटेक हो गए हैं।
Indian Railways: ये हैं भारत की सबसे तजे चलने वाली ट्रेनें, दौड़ती नहीं हवा से करती हैं बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वंदे भारत एक्सप्रेस
रेलमित्र एप के मुताबिक, वर्तमान समय में वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की सबसे तेज यात्री ट्रेन है। इसकी टॉप स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है। मौजूद समय में 50 से अधिक वंदे भारत एक्सप्रेस चलती हैं। इस ट्रेन की खासियत है कि सभी डिब्बों में स्टेनलेस स्टील की कार बॉडी होती है, जिसमें स्लाइडिंग फुटस्टेप्स, ऑनबोर्ड ट्रेन कंट्रोल कंप्यूटर और रिमोट मॉनिटरिंग के साथ स्वचालित दरवाजे लगे होते हैं।
गतिमान एक्सप्रेस
गतिमान एक्सप्रेस को साल 2016 में लॉन्च किया गया था। उस समय इसे भारत की सबसे तेज ट्रेन के रूप में जाना जाता था, जब तक कि वंदे भारत एक्सप्रेस लॉन्च नहीं हुई थी। इस ट्रेन की टॉप स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह ट्रेन दिल्ली से झांसी के बीच चलती है। यह निश्चित रूप से भारत की सबसे शानदार ट्रेनों में से एक है।
Budget 2024: दुनिया के अजीबोगरीब टैक्स, कहीं टॉयलेट फ्लश पर, तो कहीं टैटू पर लगता है कर
नई दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस
नई दिल्ली भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस भारतीय रेल नेटवर्क में सर्वोच्च प्राथमिकता वाली ट्रेनों में शामिल है। 2016 में गतिमान एक्सप्रेस के लॉन्च होने से पहले तक यह ट्रेन लंबे समय तक भारत की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन बनी रही थी। इसकी टॉप स्पीड 150 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह ट्रेन नई दिल्ली से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (भोपाल) के बीच चलती है।
Sunita Williams: अंतरिक्ष में फंसीं सुनीता विलियम्स को लेकर आई बड़ी खबर, नासा ने दी हैरान करने वाली जानकारी
मुंबई-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनें भारतीय रेलवे में सर्वोच्च प्राथमिकता वाली ट्रेनें हैं। उसमें भी मुंबई-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस भारत की सबसे तेज चलने वाली ट्रेनों में से एक है। इस ट्रेन की टॉप स्पीड 140 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके अलावा एक और ट्रेन है, नई दिल्ली-लखनऊ स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस, जो 140 किमी/घंटा की अधिकतम गति से चलती है।