{"_id":"669e73f605bbf466d90a8b7b","slug":"budget-2024-most-weird-taxes-in-world-2024-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Budget 2024: दुनिया के अजीबोगरीब टैक्स, कहीं टॉयलेट फ्लश पर, तो कहीं टैटू पर लगता है कर","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Budget 2024: दुनिया के अजीबोगरीब टैक्स, कहीं टॉयलेट फ्लश पर, तो कहीं टैटू पर लगता है कर
Tue, 23 Jul 2024 11:18 AM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 23 Jul 2024 11:18 AM IST
सार
Budget 2024: दुनिया में कई ऐसे टैक्स भी लगते हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। कई स्थानों पर टॉयलेट फ्लश को लेकर टैक्स देना पड़ता है, तो कहीं टैटू बनवाने पर टैक्स लगता है।
विज्ञापन
दुनिया के अजीबोगरीब टैक्स
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को केंद्रीय बजट 2024-25 पेश करेंगी। इस बजट के साथ सभी की निगाहें टैक्स से संबंधित घोषणा पर होंगी। भारत में इनकम टैक्स के अलावा जीएसटी सबसे अहम टैक्स, जो लोगों द्वारा खरीदे गए सामानों पर लगता है। लोगों को अपनी आय के मुताबिक सरकार को टैक्स देना होता है और देना भी चाहिए, क्योंकि इससे देश का विकास होता है। लेकिन दुनिया में कई ऐसे टैक्स भी लगते हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। कई स्थानों पर टॉयलेट फ्लश को लेकर टैक्स देना पड़ता है, तो कहीं टैटू बनवाने पर भी टैक्स लगता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टैक्स के बारे में बताते हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
विज्ञापन
कद्दू पर टैक्स
अगर आपको पता चले कि कद्दू पर भी टैक्स लगता है, तो शायद आपको यकीन नहीं होगा। लेकिन अमेरिका के न्यू जर्सी में ऐसा ही होता है। यहां पर लोगों को कद्दू खरीदने के लिए भी टैक्स देना पड़ता है।
विज्ञापन
टैटू पर टैक्स
वर्तमान समय में टैटू बनवाना हर किसी का शौक बन चुका है, लेकिन अगर आपको इसपर भी टैक्स देना पड़े तो। जी हां, अमेरिकी राज्य अरकंसास में लोगों को टैटू के लिए छह प्रतिशत सेल्स टैक्स देना पड़ता है।
विज्ञापन
Asteroid News: धरती के करीब आ रहा है तबाही लाने वाला एस्टेरॉयड, नासा ने जारी किया अलर्ट
टॉयलेट के फ्लश पर टैक्स
सबसे हैरानी वाली है कि अमेरिका के मैरीलैंड में टॉयलेट के फ्लश पर भी टैक्स लगता है। आपको यह जानकर हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह बिल्कुल सच है। यहां की सरकार टॉयलेट फ्लश के इस्तेमाल पर लोगों से प्रति महीने करीब 355 रुपये टैक्स वसूलती है। हालांकि, इन पैसों का इस्तेमाल नालों की साफ-सफाई पर किया जाता है।
आइस ब्लॉक पर टैक्स
अमेरिका के एरिजोना में बर्फ का टुकड़ा (आइस ब्लॉक) खरीदने पर भी लोगों से टैक्स लिया जाता है। लेकिन, अगर लोग आइस क्यूब खरीदते हैं, तो उसके लिए कोई टैक्स नहीं है।
Birds Commit Suicide: भारत का ऐसा रहस्यमयी गांव, जहां रात में आता है पक्षियों का झुंड और कर लेता है आत्महत्या
ताश के पत्ते पर टैक्स
अमेरिका के अलबामा में लोगों को ताश के पत्ते खरीदने या बेचने के लिए भी टैक्स देना होता है। खरीदने वाले को 10 फीसदी प्रति 'ताश की गड्डी', जबकि बेचने वाले को 71 रुपये फीस के साथ ही 213 रुपये सालाना लाइसेंस के लिए टैक्स देने पड़ते हैं। हालांकि, यह टैक्स सिर्फ ताश के 54 पत्ते या उससे कम खरीदने वालों पर लागू होता है।