यूनाइटेड किंगडम (यूके) में एक महिला के साथ ऐसी घटना घटी कि जिसे हर कोई हैरान है। अबिगेल थॉम्पसन नाम की महिला के साथ एक बेहद अजीब घटना घटी है। वेस्ट यॉर्कशायर की रहने वाली 20 वर्षीय ब्यूटीशियन एबिगेल थॉम्पसन की नाक से उन्हें उनका कीमती खोया सामान मिल गया है। मगर, उन्हें इस बात की जानकारी ही नहीं थी।
2 of 6
ring in woman nose
- फोटो : Social Media
दरअसल, अबिगेल थॉम्पसन ने बताया कि मेरी मां ने मुझे ये अंगूठी 2007 में गिफ्ट में दी थी। कुछ ही महीनों बाद 12 साल पहले ये अंगूठी कहीं गुम हो गई। साल 2007 में अपने 8वें जन्मदिन के मौके पर अबिगेल थॉम्पसन की अंगूठी गुम हो गई थी। थॉम्पसन को लगा कि अंगूठी चोरी हो गई है, क्योंकि घर पर बहुत ढूंढने के बाद भी अंगूठी कही नहीं दिखी।
लेकिन अबिगेल थॉम्पसन को काफी समय से अपनी नाक में कुछ चमकता-चमकती सा नजर आ रहा था। थॉम्पसन ने बताया कि बिलकुल आम दिन था। मैं सोफे पर बैठी हुई थी, मुझे काफी छींक आ रही थीं। मैंने कपड़े से साफ करके। नाक के अंदर की तरफ देखा तो कुछ चमक रहा था।
मुझे पता चल चुका था कि मेरी नाक के अंदर कुछ फंसा हुआ है। जैसे ही मैंने जोर से छींक मारी और कपड़े को खोलकर देखा तो मैं हैरान रह गई। ये चीज एक अंगूठी थी जो 12 साल पहले गुम हो गई थी।
5 of 6
Abigail Thompson
- फोटो : Triangle news
थॉम्पसन ने बताया कि मैं कभी नहीं सोच सकती थी ये अंगूठी मेरे नाक में फंसी हुई थी। मेरे कुछ दोस्त हैं, जब भी वो मेरे साथ होते थे तो मैं सोचती थी कि कहीं इनमें से तो किसी ने अंगूठी को नहीं चुराया। अबिगेल यॉर्कशायर में रहती हैं।