{"_id":"6010506d8ebc3e543c286b6c","slug":"husband-dreamed-and-wife-won-lottery-worth-437-crore-rupees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति ने देखा सपना और पत्नी बन गई 437 करोड़ रुपये की मालकिन, जानिए पूरी कहानी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
पति ने देखा सपना और पत्नी बन गई 437 करोड़ रुपये की मालकिन, जानिए पूरी कहानी
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ा। ऐसे में कई लोगों की नौकरी भी चली गई। कुछ ऐसा ही एक महिला के साथ हुआ, लेकिन कुछ ही समय में वो करोड़ों रुपये की मालिकन बन गई। दरअसल, इस महिला ने लॉटरी में 60 मिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि जीत ली। लेकिन महिला को लॉटरी में इतनी बड़ी रकम, उसके पति के द्वारा रात में देख गए सपने ने दिलाई। आइए जानते हैं कैसे एक सपने की वजह महिला की किस्मत चमका दी?
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दरअसल, कनाडा के टोरंटो में रहने वाली 57 वर्षीय डेंग प्रवतुडोम का कहना है कि उनके पति ने 20 साल पहले एक सपना देखा था। इस सपने में ही उन्हें लॉटरी के टिकट खरीदने के लिए कुछ खास नंबर्स के बारे में पता चला। इन खास नंबर्स ने ही महिला को लॉटरी में 60 मिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि जीतने में मदद की।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
डेंग प्रवतुडोम पिछले 20 साल से लॉटरी के टिकट खरीद रही थी। हर बार वो उसी नंबर्स की टिकट खरीदती थी, जो उनके पति ने सपने में देखा था। आखिरकार, दो दशक के लंबे इंतेजार के बाद महिला को कामयाबी हाथ लग गई। कनाडा के ओन्टरियो लॉटरी एंड गेमिंग ने डेंग के 60 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 437 करोड़ रुपये जीतने की पुष्टि की है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि डेंग को लॉटरी में इतनी बड़ी रकम जीतने की पहली जानकारी अपने पति से ही मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
डेंग को जब ये खबर मिली की उन्होंने इतनी बड़ी रकम जीत ली है, तो काफी खुश हुईं। उन्हे पहली बार में तो इस बात पर भरोसा ही नहीं हुआ। एक वर्चुअल सेलिब्रेशन प्रोग्राम में डेंग को लॉटरी में जीते गए रकम का चेक सौंपा गया। डेंग ने बताया कि वह लॉटरी के पैसे से घर खरीदने जा रही है और फिर पूरी दुनिया घूमने पर पैसे खर्च करेगी।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
करीब 40 साल पहले डेंग 14 भाई-बहनों के साथ अमेरिका के लाओस से कनाडा आ गई थी। उन्होंने बताया कि परिवार को मदद करने के लिए वे और उनके पति को काफी मेहनत करनी होती थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।