फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रैक्टर परेड के नाम पर दिल्ली में कैसे हुआ बवाल, देखे तस्वीरें

Wed, 27 Jan 2021 07:07 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 27 Jan 2021 07:07 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest tractor parade on Republic day turned into violence clash between police and protesters see photos
शांतिपूर्ण ट्रैक्टर परेड के नाम पर सड़कों पर बवाल - फोटो : PTI

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर करीब पिछले दो महीने से डेरा डाले किसानों ने गणतंत्र दिवस पर शांतिपूर्ण ट्रैक्टर परेड का वादा किया था, लेकिन जब आंदोलनकारी सड़कों पर उतरे तो सारे वादे टूट गए। किसानों के नाम पर उपद्रवियों ने दिल्ली में घुसकर जमकर हंगामा किया। सुरक्षा के सारे इंतजाम धरे के धरे रह गए। गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर किसान आंदोलन के नाम पर देश की राजधानी में जो हुआ उसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी ना कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों को, ना ही आंदोलन का समर्थन कर रहे विपक्ष को और ना ही किसानों को ट्रैक्टर परेड की इजाजत देने वाली पुलिस और सरकार को। किसान तय रूट पर जाने की बजाए राजधानी के अंदरूनी हिस्सों में घुसने की जद्दोजहद करने लगे। इस कोशिश में अक्षरधाम रोड, आईटीओ, मुकरबा चौक आदि स्थानों पर उनकी पुलिस से हिंसक झड़प हुई। पथराव व तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने अराजक तत्वों को खदेड़ने के लिए लाठियां भांजी। तस्वीरों में देखिए ट्रैक्टर रैली का क्या हश्र हुआ और कहां व कैसे झड़पें हुईं...

Farmers protest tractor parade on Republic day turned into violence clash between police and protesters see photos
ट्रैक्टर परेड के दौरान बवाल - फोटो : PTI

किसानों की ट्रैक्टर परेड के लिए पहले से ही रुट तय थे। पुलिस की 37 शर्तों पर किसान संगठनों ने हामी भरी थी, लेकिन गणतंत्र दिवस की शुरुआत होते ही तस्वीर पूरी बदल गई। ट्रैक्टर पर चढ़े उपद्रवी रास्ते की रुकावटों को तोड़ते हुए दिल्ली के केंद्र आईटीओ तक पहुंच गए। सारी बैरिकेडिंग तोड़ दी। रास्ते को रोकने के लिए जिन बसों को खड़ा किया गया था उन्हें ट्रैक्टर से धक्के मार मारकर पलट दिया गया। उपद्रवियों ने जमकर तोड़फोड़ की। उनके हाथों में कभी डंडा दिखा तो कभी दूसरे हथियार।

Farmers protest tractor parade on Republic day turned into violence clash between police and protesters see photos
उपद्रवियों ने पुलिसकर्मी को किया घायल - फोटो : PTI
पुलिस ने काबू में करने की कोशिश की तो उपद्रवी और बेकाबू हो गए और पुलिस की टीम पर पथराव कर दिया। पथराव के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए तो कुछ को गंभीर चोटें भी आईं। तब पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागने शुरू किए। आईटीओ पर बवाल जारी ही था इसी बीच उपद्रवियों का बड़ा हुजूम लाल किले पर भी पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Farmers protest tractor parade on Republic day turned into violence clash between police and protesters see photos
उपद्रवियों के पथराव घायल पुलिसकर्मी - फोटो : PTI

दिल्ली के अंदर घुसे किसानों ने वाहनों को क्षति पहुंचाई, ईंट-पत्थर फेंके। उपद्रवियों के पथराव से कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। कई स्थानों पर किसानों की पुलिस से झड़प भी हुई। किसानों का प्रदर्शन दिल्ली में जहां-जहां बेकाबू हुआ उनमें से एक इलाका रहा आईटीओ। आईटीओ पर उस समय अराजकता का चरम माहौल देखने को मिला जब लाठी-डंडों से लैस सैकड़ों प्रदर्शनकारी पुलिस कर्मियों को दौड़ाते हुए नजर आए और वहां पुलिस द्वारा खड़ी की गई बसों को अपने ट्रैक्टरों से धकेलते हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन
Farmers protest tractor parade on Republic day turned into violence clash between police and protesters see photos
किसानों के बेकाबू होने के बाद कई मेट्रो स्टेशन के गेट बंद - फोटो : Twitter

किसानों के बलाव के कारण सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेटों को बंद कर दिया गया। डीएमआरसी के मुताबिक, लाल किला, इंद्रप्रस्थ मेट्रो, आईटीओ समेत कई मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। इस बीच, ग्रे लाइन पर पड़ने वाले मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट को बंद कर दिया गया। प्रदर्शन कर रहे किसानों और पुलिस के बीच आईटीओ पर झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed