फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Solar Storm: सूरज से निकला विशाल सौर तूफान मंगल से टकराया, वैज्ञानिकों की बढ़ गई चिंता, जानिए क्या है वजह

Sun, 16 Jun 2024 04:39 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 16 Jun 2024 04:39 PM IST
विज्ञापन
Solar Storm: A massive solar storm hits Mars, revealing a risk for future astronauts on the red planet
सूरज से निकला विशाल सौर तूफान मंगल से टकराया - फोटो : Istock

Solar Storm: क्या अब मंगल ग्रह पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों के लिए खतरा है? यह सवाल इसलिए खड़ा हो रहा है, क्योंकि सूरज से निकला विशाल सौर तूफान मंगल ग्रह से टकराया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की तरफ से बताया गया है कि मंगल ग्रह से एक विशाल सौर तूफान टकराया है। मई के आखिरी में सूर्य से यह सौर तूफान निकला था। ऑरोरा, आवेशित कणों और विकिरण के प्रवाह ने मंगल ग्रह को घेर लिया। 



बीते एक साल से सूर्य में ज्यादा गतिविधियां हो रही है। दरअसल, सूर्य अपने 11 साल के सौर चक्र के चरम पर पहुंच रहा है। सोलर मैक्सिमम के नाम से भी इसे जाना जाता है। सबसे बड़ी बात यह है कि सूरज से निकला सौर तूफान पहले पृथ्वी की तरफ आ रहा था, लेकिन फिर इसकी दिशा मंगल ग्रह की तरफ बदल गई। इससे पृथ्वी की तरफ आने वाला खतरा टल गया।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बीते मई महीने में सूरज से निकला सौर तूफान मंगल ग्रह की सतह से टकरा गया था। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी की तरफ से बयान जारी कर कहा गया है कि बीते एक साल में सूरज में काफी ज्यादा सक्रियता दिख रही है, क्योंकि वह अपने 11 साल के सौर चक्र के चरम पर है। सोलर मैक्सिम के इस साल के अंत होने की भविष्यवाणी की गई है। 
 

Solar Storm: A massive solar storm hits Mars, revealing a risk for future astronauts on the red planet
सूरज से निकला विशाल सौर तूफान मंगल से टकराया - फोटो : Istock

अब सूरज से एक्स क्लास फ्लेयर्स निकल रहे हैं, जिन्हें सोलर फ्लेयर्स में सबसे ज्यादा शक्तिशाली माना जाता है। इसके साथ ही कोरोनल मास इजेक्शन या प्लाज्मा नाम के आयनित गैस के बादल सूरज के बाहरी क्षेत्र से निकल रहे हैं। मई में पृथ्वी पर पहुंचे सौर तूफानों ने रंगीन ऑरोरा को जन्म दिया। यह उत्तरी कैलिफोर्निया और अलबामा जैसे इलाकों में आसमान में नजर आए। शायद ही यह कभी दिखाई देते हैं। 
 

Solar Storm: A massive solar storm hits Mars, revealing a risk for future astronauts on the red planet
सूरज से निकला विशाल सौर तूफान मंगल से टकराया - फोटो : Istock

सूर्य के धब्बों के एक विशाल समूह से निकला सौर तूफान पृथ्वी की तरफ आ रहा था, लेकिन वह मंगल की दिशा में घूम गया। खगोलविदों की तरफ से मंगल ग्रह पर सौर तूफान के प्रभावों को प्रत्यक्ष रूप से जानने के लिए लाल ग्रह के चारों तरफ परिक्रमा करने वाले ऑर्बिटर और इसकी सतह पर चलने वाले रोवर्स का इस्तेमाल किया गया है। वैज्ञानिकों ने यह बेहतर ढंग से समझने की कोशिश की है कि भविष्य में लाल ग्रह पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्री किस प्रकार के विकिरण स्तरों का अनुभव कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Solar Storm: A massive solar storm hits Mars, revealing a risk for future astronauts on the red planet
सूरज से निकला विशाल सौर तूफान मंगल से टकराया - फोटो : Istock

सोलर ऑर्बिटर अंतरिक्ष यान सूर्य का अध्ययन कर रहा है। इसके एकत्र किए डेटा के मुताबिक, सबसे चरम सौर तूफान 20 मई को सूर्य से निकलने वाले X12 फ्लेयर के बाद आया था। इस विशाल फ्लेयर से मंगल की तरफ एक्स-रे और गामा किरणें तेजी से गईं और फ्लेयर के तुरंत बाद एक कोरोनल मास इजेक्शन निकला। इसने लाल ग्रह की तरफ आवेशित कणों को फेंका।

Ajab-Gajab: इस गांव में सबसे ज्यादा समय तक जीती हैं महिलाएं, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
Solar Storm: A massive solar storm hits Mars, revealing a risk for future astronauts on the red planet
सूरज से निकला विशाल सौर तूफान मंगल से टकराया - फोटो : Istock

सौर तूफान को किसने देखा?

अंतरिक्ष की गतिविधियों पर नजर रखने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि एक्स-रे और गामा किरणें प्रकाश की गति से मंगल पर पहुंचीं। इसके बाद दस मिनट के अंदर आवेशित कण पहुंचे। वर्तमान में मंगल ग्रह के भूमध्य रेखा के ठीक दक्षिण में गेल क्रेटर की खोज कर रहे क्यूरियोसिटी रोवर ने सौर तूफान के दौरान अपने नेविगेशन कैमरों का इस्तेमाल करके ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें ली हैं। नासा के मुताबिक, छवियों में देखी जा सकने वाली बर्फ जैसी सफेद धारियां क्यूरियोसिटी के कैमरों से टकराने वाले आवेशितकणों का परिणाम हैं।

Earth's Rotation: बदल रही है पृथ्वी की चाल, क्या इससे हमें हो सकता है कोई खतरा?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed