Ajab-Gajab: दुनिया में हर इंसान की चाहत होती है कि वह अधिक समय तक जीवित रहे। लेकिन आज कल की भागौदड़ भरी जिंदगी और बदलती जीवन शैली की वजह से लोगों को कई तरह की बीमारियां अपनी चपेट में ले रही हैं। इसके कारण अब अधिक दिन तक जीना इतना आसान नहीं रह गया है। हालांकि, दुनिया में एक ऐसा गांव है, जहां पर रहने वाला इंसान ज्यादा समय तक जिंदा रहता है। आइए जानते है इस गांव के बारे में और यहां रहने वाले लोगों के अधिक समय तक जीवित रहने के पीछे का आखिर रहस्य क्या है?
Ajab-Gajab: इस गांव में सबसे ज्यादा समय तक जीती हैं महिलाएं, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आपको यह जानकर यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। इंग्लैंड में स्थित इन गांवों के लोग सबसे अधिक समय तक जिंदा रहते हैं। इस गांव में पब्स और वर्कप्लेस पर स्मोकिंग करने पर प्रतिबंध है। इस गांव के लोग इतने जागरुक हैं कि देशभर में यह प्रतिबंध लगाने के सात साल पहले ही यहां पर पब्स और वर्कप्लेस पर स्मोकिंग करने पर रोक लगा दिया गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, डेटलिंग गांव नॉर्थ डाउन्स के टीलों के पास स्थित है। इस गांव में करीब 800 लोगों की आबादी रहती है। इस गांव के कई लोगों का नाम ब्रिटेन के सबसे बुजुर्ग लोगों की लिस्ट में शामिल किया चुका है है।
Earth's Rotation: बदल रही है पृथ्वी की चाल, क्या इससे हमें हो सकता है कोई खतरा?
इस गांव की महिलाओं की औसत उम्र 95 साल है, तो वहीं ब्रिटेन में लोगों की औसत उम्र सिर्फ 83 साल है। बताया जाता है कि इस गांव के लोग अपने स्वास्थ को लेकर काफी जागरुक हैं। अपने स्वास्थ्य का बेहतर तरीके से ध्यान रखते हैं।
Aliens: एलियंस को लेकर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, क्या सच हुई नासा की बात?
सबसे खास बात यह है कि इस गांव में ही 8 डॉक्टर हैं। इसकी वजह से लोगों को आसानी स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिल जाती हैं। गांव में प्राकृतिक जलाशय है जिससे यहां के लोगों को पानी मिलता है। इसके चलते यहां पर साफ पानी की भी कोई समस्या नहीं है।